खबरवाणी
उपजेल में की ताप्ती उपवन की स्थापना, कालेज परिसर किया पौधरोपण
मुलताई। माँ ताप्ती जन्मोत्सव सप्ताह के चतुर्थ दिवस शुक्रवार को सूर्य पुत्री मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा उपजेल परिसर में ताप्ती उपवन की स्थापना कर पौधे लगाए गए। वहीं कालेज परिसर में भी पौधारोपण किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार,जेल अधीक्षक दिनेश दांगी, आरएसएस मुलतापी के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव,थाना प्रभारी विकास पटेल सहित न्यास के सदस्यों ने ताप्ती उपवन की स्थापना कर पौधों का पूजन किया। जेल अधीक्षक श्री दांगी ने पर्यावरण संरक्षण एवं पौधा रोपण पर प्रकाश डालते हुए न्यास के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा की न्यास द्वारा 125 गाँव में ताप्ती उपवन तेयार कर धरती माता का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। हम सभी को अपने जीवन मे पौधे लगाना चाहिए और उनका संवर्धन करना चाहिए। मंच संचालन उमेश ने किया। वहीं अतिथियों का स्वागत रोहित चिकाने,रितेश विश्वकर्मा, नीरज ठाकरे बने किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक एवं न्यास के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का आभार न्यास के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने किया। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम हिवरखेड़, बाडेगांव, दुनावा, जोलखेड़ा, धाबला, परसोडी सहित करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामो में पौधरोपण किया गया।





