Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्थापना दिवस पर भारत विकास परिषद ने किया पौधरोपण

By
On:

खबरवाणी

स्थापना दिवस पर भारत विकास परिषद ने किया पौधरोपण

मुलताई। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को भारत विकास परिषद ताप्ती शाखा मुलताई द्वारा शासकीय नवीन हाईस्कूल परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प के साथ पौधारोपण किया।इस दौरान सदस्यों द्वारा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। परिषद के सदस्यों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वृक्षों के महत्व से अवगत कराया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा, संस्कार, सहयोग, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव सक्रिय रहती है। स्थापना दिवस पर आयोजित यह वृक्षारोपण कार्यक्रम समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य नीलिमा गार्गव शिक्षकगण, भारत विकास परिषद माँ ताप्ती शाखा के अध्य्क्ष प्रशांत भार्गव कोषाध्यक्ष संदीप भार्गव, प्रान्त सेवा प्रमुख अभिषेक खंडेलवाल, तपन खंडेलवाल, गजानन कवड़कर, मुकेश जैन, देवेंद्र जैन, रवि प्रकाश जैन, प्रवीण जैन, संदीप तारे, गिरीश मगरदे,महेश खत्री, पवन सोनी, राजा सोनी, मनोज उइके, राहुल भार्गव आदि सदस्य तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News