खबरवाणी
हिन्दू साम्राज्य स्थापना दिवस पर 27 जून को निकलेगी शोभायात्रा
मुलताई। जयेष्ट माह की शुक्ल त्रयोदशी को छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक और हिंदू साम्राज्य स्थापित हुआ था।जिसके चलते नगर में सकल हिन्दू समाज द्वारा शनिवार को हिन्दू साम्राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा।हिन्दू संगठन के डॉ राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया भगवा के अनन्य उपासक शिवाजी महाराज रणनीति ,कूटनीति में माहिर होने के साथ निषेधक और हिंदुओं की घर वापसी के समर्थक थे ।स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था शिवाजी महाराज से बड़ा कोई नायक नहीं शिवाजी महाराज मनोवैज्ञानिक युद्ध कौशल ,सामाजिक चुनौतियों का सामना ,युद्ध नीति सर्जिकल स्ट्राइक ,घर वापसी भारतीय नौसेना के जनक , भगवा ध्वज और गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा ये सभी बातें शिवाजी को जन-जन के नायक बनती है। हिंदू साम्राज्य दिवस को मनाने के लिए समस्त हिंदू समाज द्वारा 26 जून को शाम 5 बजे से मेला ग्राउंड से विशाल वाहन रैली, 27 जून शनिवार को 3 बजे से मंगलवार बाजार शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल से ध्वजा पताका ढोल नगाड़े के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी,जिसका समापन कृषि मंडी मे स्वल्पाहर के साथ होगा।कार्यक्रम में सभी हिन्दुओ से शामिल होने का अनुरोध किया हैं।





