Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दलित पार्षद होने से ताप्ती वार्ड में कार्य नही करने के पार्षद ने लगाए आरोप

By
On:

खबरवाणी

दलित पार्षद होने से ताप्ती वार्ड में कार्य नही करने के पार्षद ने लगाए आरोप

सीएमओ कक्ष में महिलाओ सहित धरने पर बैठी पार्षद

मुलताई।नगर का ताप्ती वार्ड दलित पार्षद का वार्ड होने से तीन सालो में भी कोई निर्माण कार्य नही करते भेदभाव करने के आरोप लगाते हुए ताप्ती वार्ड पार्षद सभापति निर्मला उबनारे वार्ड की महिलाओ के साथ शुक्रवार दोपहर 2 बजे से नगर पालिका के सीएमओ कक्ष में धरने पर बैठ गई एवं जमकर नारेबाजी की। पार्षद निर्मला उबनारे ने बताया मुख्यमंत्री अधो संरचना चतुर्थ चरण में नगर के वार्डो में सड़के स्वीकृत हुई थी,जिसमे से अधिकांश वार्डो में सड़को का निर्माण कर दिया गया, सिर्फ उनके वार्ड में सीसी सड़क का निर्माण ना करते हुए भेदभाव किया जा रहा है वहीं नालियो का निर्माण नही होने से वार्ड में गंदा पानी जमा रहता है, ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारम्भ नही किया जा रहा है,स्वीकृत कार्य के टेंडर नही लगाए जाते, भेदभाव किया जाता है,मै दलित वार्ड पार्षद हूं इसलिए कार्य नही कराए जाते है। अब जब तक निर्माण कार्य प्रारम्भ नही किया जाता हम धरने से नही उठेंगे, शाम साढ़े 5 बजे सीएमओ वीरेंद्र तिवारी के आने के बाद सीएमओ और पार्षद निर्मला बेले, वंदना साहू एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष के जमकर बहस हुई। सूचना पर महिला पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। उपयंत्री महेश शर्मा ने बताया ताप्ती वार्ड में इसके पहले भी काम हुए है।निर्माण स्थल पर निर्माण सामग्री डाली जा चुकी है, कल से काम प्रारम्भ करने के आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News