Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

किसानों ने सोयाबीन फसल के नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की

By
Last updated:

खबरवाणी

किसानों ने सोयाबीन फसल के नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की

 संवाददाता प्रदीप यादव भीमपुर

भीमपुर,- तहसील भीमपुर क्षेत्र में इस वर्ष पीला मोजेक रोग के कारण सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। चिखली के किसानों ने आज तहसील कार्यालय भीमपुर में तहसीलदार बसंत कुमार बर्खानीय को ज्ञापन सौंपकर फसल नुकसानी का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

किसानों ने तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों – बक्का चिखली और भी भीमपुर ब्लॉक के अधकांश गावों में सोयाबीन की फसल 80से 90 प्रतिशत तक खराब हो चुकी है।खेतों कीटो पतंगों से रोग लगने से फलियां खराब हो गई हैं।

किसान संघ के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि-

1. राजस्व विभाग और कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जल्द से जल्द खेतों का सर्वे किया जाए।

2. फसल बीमा योजना के तहत किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए।

3. खराब हुई फसल के लिए प्रति एकड़ उचित राहत राशि प्रदान की जाए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सर्वे नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा और जल्द ही सर्वे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

किसान जो मौजूद रहे

राकेश यादव. गुलाबचंद यादव रामधार पाटिल रमेश धुर्वे बृजेश यादव गप्पू यादव तुकाराम यादव बलराम यादव श्रवण यादव अमरी यादव ग्राम पंचायत सरपंच बलवंत आहाके आदि किसान लोग मौजूद थे

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News