Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

डिवाइडर पर चढ़कर हुई कार दुर्घटनाग्रस्त महिला की मौत ,तीन घायल

By
Last updated:

खबरवाणी

डिवाइडर पर चढ़कर हुई कार दुर्घटनाग्रस्त
महिला की मौत ,तीन घायल

मुलताई। नगर से कुछ दूरी पर बैतूल-नागपुर हाइवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरकोट के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की सहायता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई सारिका अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रितेश अवस्थी, उनके पुत्र आद्विक और अभिषेक शुक्ला घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए मुलताई के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि अभिषेक शुक्ला को अपेक्षाकृत मामूली चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाहन की गति, सड़क की स्थिति तथा अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News