Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Influencer Palmistry Secret: हाथों में छिपे हैं सोशल मीडिया स्टार बनने के संकेत

By
On:

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होकर नाम और पैसा कमाना चाहता है। कोई इंस्टाग्राम रील्स से वायरल होना चाहता है तो कोई यूट्यूब और फेसबुक के जरिए अपनी पहचान बनाना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हस्तरेखा शास्त्र में ऐसे कई संकेत बताए गए हैं, जो यह बताते हैं कि व्यक्ति भविष्य में सोशल मीडिया स्टार बन सकता है। हाथों में मौजूद कुछ खास रेखाएं और निशान इंसान को दौलत, शोहरत और लग्जरी लाइफ दिलाने वाले माने जाते हैं। आइए जानते हैं इन खास संकेतों के बारे में।

सूर्य रेखा दिलाती है नाम और शोहरत

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर के नीचे बनने वाली सीधी और साफ रेखा को सूर्य रेखा कहा जाता है। जिन लोगों के हाथ में यह रेखा लंबी और गहरी होती है, उन्हें जीवन में खूब नाम और पहचान मिलती है। ऐसे लोग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं और लाखों फॉलोअर्स बना लेते हैं। इनकी किस्मत इन्हें ग्लैमर और फेम की दुनिया में आगे बढ़ाती है।

बुध पर्वत बनाता है कम्युनिकेशन का बादशाह

छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से को बुध पर्वत कहा जाता है। अगर यह हिस्सा उभरा हुआ और मजबूत दिखाई दे तो व्यक्ति की बोलने और लोगों को प्रभावित करने की कला बहुत शानदार होती है। ऐसे लोग अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। यही वजह है कि ये लोग यूट्यूब, इंस्टाग्राम और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर जल्दी लोकप्रिय हो जाते हैं। इनकी स्मार्ट बातचीत इन्हें पैसा और पहचान दोनों दिलाती है।

चंद्र पर्वत देता है क्रिएटिव दिमाग

हथेली में अंगूठे के सामने की तरफ मौजूद हिस्से को चंद्र पर्वत कहा जाता है। जिन लोगों का चंद्र पर्वत उभरा हुआ होता है, वे बेहद क्रिएटिव और कल्पनाशील होते हैं। इनके अंदर नई-नई आइडिया लाने की जबरदस्त क्षमता होती है। ऐसे लोग एक्टिंग, मॉडलिंग, कंटेंट क्रिएशन और मीडिया जैसी फील्ड में खूब सफलता पाते हैं। लोग इनके टैलेंट के दीवाने बन जाते हैं।

मछली और सितारा निशान होते हैं शुभ

अगर हथेली में अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच मछली या सितारे जैसा निशान बनता है तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोग अपनी कला और तेज दिमाग से समाज में अलग पहचान बनाते हैं। इन्हें अचानक प्रसिद्धि मिलने के योग रहते हैं। कई बार ऐसे लोग कम उम्र में ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन जाते हैं।

लग्जरी लाइफ और दौलत के बनते हैं योग

हस्तरेखा शास्त्र मानता है कि जिन लोगों के हाथों में ये शुभ संकेत मौजूद होते हैं, उन्हें जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती। ये लोग महंगी गाड़ियों, शानदार घर और लग्जरी लाइफ का आनंद लेते हैं। साथ ही समाज में इनकी अलग पहचान बनती है। अगर आपके हाथ में भी ये संकेत हैं तो हो सकता है कि भविष्य में आप भी सोशल मीडिया की दुनिया के चमकते सितारे बन जाएं।

Read Also :- गंगा एक्सप्रेसवे टोल टैक्स पर बड़ा अपडेट

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News