Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

क्षेत्र मे शांति भंग करने वाले 8 लोगो पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

By
On:

खबरवाणी

क्षेत्र मे शांति भंग करने वाले 8 लोगो पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

मुलताई।थाना क्षेत्र मे शांति भंग करने का प्रयास करने वाले 8 लोगो के खिलाफ पुलिस द्वारा
प्रतिबंधत्मक कार्रवाई कर इस्तगासा पेशा किया है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया 21 मई 2026 को डायल112 को सूचना मिली कि महाकाल ढाबा, मुलताई के पास कुछ व्यक्ति आपस में गाली-गलौज एवं मारपीट कर रहे हैं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अभिषेक उर्फ बिट्टू पिता दिलाराम गुलबाके, उम्र 20 वर्ष, निवासी सर्रा,निखिल पिता सुभाष खंडाग्रे, उम्र 23 वर्ष गुरूसेवक पिता सुखचंद कवड़े, उम्र 24 वर्ष, अनिकेत पिता कृष्णा बोडखे, उम्र 23 वर्ष विनोद पिता सुखचंद कवड़े, उम्र 20 वर्ष, रोहित पिता सुभाष वराठे, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट मे इस्तगासा पेश किया है। इसी तरह जय स्तंभ के पास काली मंदिर मोड़ पर जोर-जोर से गाली-गलौज कर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे अभिमन्यु पिता अनकलाल बुआड़े, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम परसठानी एवं नागपुर रोड पर “मेरी रिपोर्ट किसने की” कहकर राहगीरों के बीच गाली-गलौज एवं हंगामा कर रहे शिवाजी पिता कारू डोंगरदिये, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम चंदोराखुर्द के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक मोनिका पटले, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, आरक्षक अरविंद एवं आरक्षक विवेक की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News