Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दरगाह-ए-हकीमी ने बस स्टैंड पर यात्रियों एवं राहगीरों को बांटा शीतल पेयजल

By
On:

खबरवाणी

दरगाह-ए-हकीमी ने बस स्टैंड पर यात्रियों एवं राहगीरों को बांटा शीतल पेयजल

भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत, चौथे दिन भी जारी रहा सेवा अभियान

बुरहानपुर। दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के आदेश पर दरगाह -ए-हकीमी द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए लगातार सेवा कार्य किया जा रहा है। पिछले दो दिनों तक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडे पानी की बोतलों का वितरण किया गया था, वहीं बुधवार को भी बुरहानपुर बस स्टैंड पर यात्रियों और राहगीरों को शीतल पेयजल बांटा गया।

दरगाह -ए-हकीमी के उप प्रबंधक शेख मुस्तफा उज्जैनी ने बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार अलग-अलग स्थानों पर शीतल पेयजल वितरण किया जा रहा है। दरगाह-ए-हकीमी प्रबंधन हर वर्ष गर्मी के मौसम में जनसेवा के ऐसे कार्य करता है, जिससे यात्रियों और जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

दाऊदी बोहरा समाज के PRO कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायम ने बताया कि बढ़ती गर्मी और तेज धूप में सफर करने वाले लोगों एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा अभियान चलाया जा रहा है। बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों को ठंडे पानी की बोतलें वितरित की गईं, ताकि गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिल सके।

दरगाह-ए-हकीमी के प्रबंधक शेख शब्बीर भाई एवं उप प्रबंधक शेख मुस्तफा उज्जैनी की मौजूदगी में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।

सेवा अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह एवं उनकी टीम ने भी सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बस स्टैंड पर यात्रियों और राहगीरों को ठंडे पानी की बोतलों के वितरण में सहयोग कर जनसेवा में अपनी सहभागिता

इसके साथ ही तोलोबा कंपनी के सदस्यों ने भी सहयोग करते हुए ठंडे पानी की बोतलों के वितरण में भाग लिया। भीषण गर्मी में यात्रियों और राहगीरों तक राहत पहुंचाने के इस कार्य में समाजजनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। तोलोबा कंपनी से हुसैन अमला वाला, बुरहानुद्दीन अमीन, मुस्तफा रावलपिंडी, हुसैन हवेली, मुर्तजा हवेली और अब्बास इलेक्ट्रिक वाला ने वितरण कार्य में सहयोग किया।

इस दौरान तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला,मंसूर सेवक, दरगाह ए हकीमी के मुल्ला कुसाई, ओम ऐडे, अकाउंटेंट अशोक लॉर्ड, धर्मेंद्र मोदी और मोहम्मद हीरा मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News