19 मई 2026 का दिन ज्योतिष के हिसाब से बेहद खास माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य Harshvardhan Shandilya के अनुसार इस दिन कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं। रवि योग, गजकेसरी योग, कलानिधि योग और बुधादित्य योग जैसे बड़े संयोग इन राशियों को धन, नौकरी और व्यापार में तगड़ा फायदा दे सकते हैं।
मेष राशि वालों को मिलेगा करियर में बड़ा मौका
मेष राशि में मंगल अपनी ही राशि में बैठे हैं, जिससे इस राशि के लोगों का आत्मविश्वास जबरदस्त बढ़ेगा। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या ट्रांसफर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपका साथ देंगे। व्यापार करने वालों के लिए नया बिजनेस शुरू करने या नई शाखा खोलने का समय शानदार रहेगा। घर-परिवार में भी खुशी का माहौल बनेगा और रुके हुए काम पटरी पर आएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी राहत मिलने के योग हैं।
मिथुन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
मिथुन राशि में चंद्रमा, गुरु और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है। इससे आपकी बातों में मिठास और व्यक्तित्व में अलग चमक दिखाई देगी। नौकरी में बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिसमें यात्रा और मोटा फायदा दोनों मिलेगा। व्यापारियों का रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। परिवार में बुजुर्गों की सेहत सुधरेगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के पूरे आसार हैं।
कर्क राशि वालों की दूर होंगी परेशानियां
कर्क राशि वालों के लिए गजकेसरी योग बेहद लाभकारी रहेगा। लंबे समय से अटके पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं। नौकरी में सीनियर का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। पुराने निवेश से अचानक धन लाभ हो सकता है। पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास आएगी और धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है। कोर्ट केस या पैसों की रिकवरी से जुड़े मामलों में जीत मिलने की संभावना है।
सिंह राशि वालों की बढ़ेगी आर्थिक ताकत
सिंह राशि के स्वामी सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है, जो इस राशि वालों को जबरदस्त फायदा देगा। बिजनेस में किसी बड़े आदमी का साथ मिल सकता है, जिससे आपकी कमाई दोगुनी होने के योग बनेंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और आपकी बातों का असर लोगों पर साफ दिखेगा। लंबे समय से चल रही सेहत की समस्या में भी राहत मिल सकती है।
19 मई का दिन क्यों माना जा रहा है इतना शुभ?
19 मई 2026 को अधिक मास की तृतीया तिथि के साथ रवि योग बन रहा है। इसके अलावा मिथुन राशि में गुरु, शुक्र और चंद्रमा की युति तथा वृषभ राशि में सूर्य-बुध का मिलन कई शुभ संकेत दे रहा है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार यह ग्रह स्थिति धन लाभ, करियर ग्रोथ और रुके काम पूरे कराने में मददगार साबित हो सकती है। खास तौर पर मेष, मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए यह समय तरक्की और किस्मत चमकाने वाला माना जा रहा है।
Read Also :- ‘पेड्डी’ पर मेकर्स ने बहाया पानी की तरह पैसा, 300 करोड़ के बजट ने बढ़ाया क्रेज





