साउथ के मेगा पावर स्टार Ram Charan की अपकमिंग फिल्म पेड्डी इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। 18 मई को जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। ट्रेलर में दमदार एक्शन, देसी अंदाज और बड़े लेवल की सिनेमैटोग्राफी देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई। खबरों की मानें तो फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताया जा रहा है। ऐसे में स्टारकास्ट की फीस भी लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रही है।
राम चरण ने वसूली सबसे तगड़ी फीस
Ram Charan इस फिल्म के सबसे बड़े चेहरे हैं और उन्होंने अपनी फीस से भी सबको चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ने पेड्डी के लिए करीब 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस है। इससे पहले फिल्म RRR के लिए उन्होंने लगभग 40 करोड़ रुपये लिए थे। ट्रेलर में उनका देसी और रफ लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
जाह्नवी कपूर भी ले गईं मोटी रकम
बॉलीवुड एक्ट्रेस Janhvi Kapoor भी इस फिल्म में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। साउथ फिल्मों में उनका क्रेज लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जाह्नवी ने इस फिल्म के लिए करीब 6 करोड़ रुपये फीस ली है। ट्रेलर में उनकी झलक ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है और लोग उनकी केमिस्ट्री को राम चरण के साथ देखने के लिए बेकरार हैं।
दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू ने भी मारी बाजी
Divyenndu Sharma इस फिल्म में खास किरदार निभा रहे हैं। खबर है कि उन्होंने पेड्डी के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं साउथ के दमदार अभिनेता Jagapathi Babu ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है और उन्हें करीब 4 करोड़ रुपये फीस मिली है। दोनों कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और ज्यादा दमदार बना रही है।
बोमन ईरानी और डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना भी चर्चा में
बॉलीवुड के शानदार अभिनेता Boman Irani भी इस मेगा बजट फिल्म का हिस्सा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने करीब 3 करोड़ रुपये फीस ली है। वहीं फिल्म के निर्देशक Buchi Babu Sana भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए करीब 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इन फीस और बजट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म का बज ऐसा बन गया है कि हर तरफ सिर्फ पेड्डी की ही चर्चा हो रही है।
Read Also :- भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने संभाला दायित्व






1 thought on “‘पेड्डी’ पर मेकर्स ने बहाया पानी की तरह पैसा, 300 करोड़ के बजट ने बढ़ाया क्रेज”
Comments are closed.