Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आयुष्मान भारत योजना: 70 साल से ऊपर बुजुर्गों को मिलेगा ₹5 लाख तक फ्री इलाज, घर बैठे बनाएं गोल्डन कार्ड

By
On:

भारत सरकार की National Health Authority द्वारा चलाई जा रही Ayushman Bharat Yojana अब देश के बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। अब 70 साल या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। सबसे अच्छी बात ये है कि अब आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर बैठे मोबाइल से ही अपना कार्ड बना सकते हैं।

घर बैठे ऐसे बनाएं आयुष्मान गोल्डन कार्ड

अब सरकार ने पूरा प्रोसेस डिजिटल कर दिया है। सबसे पहले मोबाइल में Ayushman App डाउनलोड करें। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। फिर राज्य, जिला और आधार कार्ड या राशन कार्ड की जानकारी भरें। अगर आपका नाम पात्रता सूची में है तो OTP के जरिए e-KYC पूरा करें। इसके बाद लाइव फोटो अपलोड करें और जरूरी जानकारी भर दें। आवेदन मंजूर होते ही आपका डिजिटल गोल्डन कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

किन लोगों को मिलेगा योजना का फायदा

इस योजना का लाभ गरीब और जरूरतमंद परिवारों को दिया जाता है। SECC सूची में शामिल परिवार, BPL कार्डधारक, भूमिहीन मजदूर और असंगठित क्षेत्र के कामगार जैसे रिक्शा चालक, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार और मोची भी इस योजना के पात्र हैं। अब सरकार ने 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को भी इसमें शामिल कर लिया है, चाहे वे किसी भी वर्ग से हों।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है, जो मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। इसके अलावा राशन कार्ड या परिवार पहचान पत्र और चालू मोबाइल नंबर भी चाहिए। सही दस्तावेज होने पर आपका कार्ड आसानी से बन जाएगा और इलाज का फायदा तुरंत मिल सकेगा।

अस्पताल में ऐसे करें आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल

इलाज करवाने से पहले यह जरूर जांच लें कि अस्पताल आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध है या नहीं। अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद ‘आयुष्मान मित्र’ से संपर्क करें। अपना आयुष्मान कार्ड या आधार कार्ड दिखाएं। इसके बाद अस्पताल स्टाफ आपके दस्तावेज व e-KYC जांच करेगा। वेरिफिकेशन पूरा होते ही इलाज, दवाइयां, टेस्ट और भर्ती का पूरा खर्च योजना के तहत कवर हो जाएगा। मरीज को अपनी जेब से एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।

गांव और शहरों में भी मिल रही मदद

जो लोग मोबाइल या इंटरनेट चलाने में दिक्कत महसूस करते हैं, उनके लिए सरकार ने गांव और शहरों के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सुविधा शुरू की है। ग्रामीण इलाकों के लोग अपने नजदीकी हेल्थ सब-सेंटर या PHC जाकर जरूरी दस्तावेज जमा करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इससे बुजुर्गों और गरीब परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक चिंता से राहत मिल रही है।

Read also :- PM मोदी का बड़ा फैसला: आधा हुआ काफिला, पेट्रोल-डीजल बचाने को मंत्रियों-राज्यपालों ने भी कसी कमर

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News