गेमिंग वालों की बल्ले-बल्ले, मिला 144Hz का सुपर स्मूथ डिस्प्ले
Oneplने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन अपनी कैटेगरी में सबसे तेज़ और सबसे स्मूथ एक्सपीरियंस देने वाला डिवाइस है। खास बात यह है कि दोनों स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग एकदम मक्खन जैसी स्मूथ लगती है।
OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की बड़ी 1.5K डिस्प्ले मिलती है, जबकि CE 6 Lite में 6.72 इंच की Full HD स्क्रीन दी गई है। अगर आप BGMI, Free Fire या COD जैसे गेम खेलते हैं, तो यह फोन आपको “लैग फ्री” मज़ा देगा।
Snapdragon प्रोसेसर और कूलिंग सिस्टम ने बढ़ाई ताकत
OnePlus Nord CE 6 में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगाया गया है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में तगड़ी परफॉर्मेंस देता है। कंपनी ने फोन में बड़ा Vapor Chamber Cooling सिस्टम भी दिया है ताकि घंटों गेम खेलने के बाद भी फोन गरम ना हो।
कंपनी के मुताबिक इसमें 33,000mm² का कूलिंग एरिया है। मतलब चाहे आप दिनभर रील बनाओ, वीडियो एडिट करो या गेम खेलो, फोन हांफेगा नहीं। देसी भाषा में कहें तो “फोन का इंजन फुल टशन में चलेगा।”
50MP कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का जबरदस्त तड़का
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी यह फोन किसी वरदान से कम नहीं है। OnePlus Nord CE 6 में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें Dual OIS सपोर्ट मिलता है। इससे फोटो और वीडियो दोनों काफी स्टेबल और क्लियर आते हैं।
साथ में 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जिससे सेल्फी एकदम इंस्टाग्राम रेडी निकलती है। फोन 4K Ultra HD वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, यानी अब आपकी रील और व्लॉग्स में भी आएगा “सिनेमा वाला फील।”
8000mAh बैटरी ने सबको किया हैरान
इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी धांसू 8000mAh बैटरी है। कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर फोन करीब ढाई दिन तक आराम से चल सकता है। अब बार-बार चार्जर ढूंढने का झंझट खत्म समझो।
इसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। मतलब आपका फोन खुद छोटा पावर बैंक बन जाएगा। कंपनी का दावा है कि 6 साल बाद भी बैटरी हेल्थ 80% बनी रहेगी।
मजबूत बॉडी और AI फीचर्स ने बनाया ऑलराउंडर
OnePlus Nord CE 6 Android आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जो 300% Ultra Volume सपोर्ट करते हैं। यानी गाना बजाओ तो पूरा कमरा गूंज उठे।
फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से काफी सुरक्षित रहता है। साथ ही MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी टेस्ट भी पास किया गया है। कुल मिलाकर, यह फोन उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है जो कम बजट में “फ्लैगशिप वाला मज़ा” चाहते हैं।





