MI vs SRH IPL 2026: IPL 2026 के मैच नंबर 41 में Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad के बीच वानखेड़े में हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने गदर मचा दिया और मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया।
रियान रिकेल्टन की ताबड़तोड़ सेंचुरी, मुंबई का बड़ा स्कोर
मुंबई की शुरुआत धमाकेदार रही, जहां Riyan Rickelton और Will Jacks ने पावरप्ले में ही रन बरसा दिए। रिकेल्टन ने 55 गेंदों में 123 रन ठोक दिए और 44 गेंदों में शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया। उनके अलावा Hardik Pandya ने भी तेज 31 रन बनाए। मुंबई ने 20 ओवर में 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
हेड-शर्मा की ओपनिंग से SRH को मिली उड़ान
लक्ष्य का पीछा करते हुए Sunrisers Hyderabad की शुरुआत और भी खतरनाक रही। Abhishek Sharma और Travis Head ने पहले 6 ओवर में ही 90+ रन जोड़ दिए। हेड ने सिर्फ 30 गेंदों में 76 रन ठोक दिए, जबकि अभिषेक ने 24 गेंदों में 45 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया।
क्लासेन का तूफान, मुंबई की गेंदबाजी फेल
इसके बाद Heinrich Klaasen ने मैदान पर आते ही छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने 30 गेंदों में 65 रन ठोककर मुंबई की उम्मीदें खत्म कर दीं। अंत में सलिल अरोड़ा ने भी तेज 30 रन बनाकर मैच को 18.4 ओवर में खत्म कर दिया। हैदराबाद ने 249/4 बनाकर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
Read Also:OnePlus Nord 6 5G पर बंपर ऑफर, सस्ते में घर लाएं दमदार स्मार्टफोन
मुंबई की ‘घर में बेइज्जती’, गेंदबाजी पर उठे सवाल
वानखेड़े जैसे होम ग्राउंड पर इतनी बड़ी हार Mumbai Indians के लिए बड़ा झटका है। बल्लेबाजी शानदार रही, लेकिन गेंदबाजी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इस हार के बाद टीम की रणनीति और बॉलिंग यूनिट पर सवाल उठने लगे हैं।





