खबरवाणी
1 करोड़ 10 लाख की राशि को लगाया पलीता:
भीमपुर में व्यस्थाओ के आभाव में सम्पन्न हुआ 196 कन्याओ का विवाह
रिपोर्ट प्रदीप यादव
भीमपुर:- मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड में बुधवार को 1 करोड़ 10 लाख रुपये का पलीता लगाते हुए 196 कन्याओ का व्यस्थाओं के आभाव में विवाह संपन्न हुआ।गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकारण विभाग के माध्यम से यह योजना चलाई जा रही है।
आदिवासी रीतिरिवाज से 155 एवं वैदिक रीतिरिवाज से 45 जोड़े हुए शामिल,जिसमे चार अनुउपस्थित
ब्लॉक मुख्यालय में भैंसदेही एवं भीमपुर ब्लॉक के कुल 200 जोड़ो का विवाह संपन्न होना था।जिसमे चार जोड़े अनुउपस्थित रहे।इस तरह 196 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ।विवाह के इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक महेन्द्रसिंह चौहान,जनपद अध्यक्ष भैय्यालाल इरपाचे, जनपद उपाध्यक्ष प्रेमलता कास्दे,भाजपा मंडल अध्यक्ष भीमपुर अनिल उइके,कृष्णा यादव,भैंसदेही नगरपालिका अध्यक्ष मनीष सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सामग्री के आभाग में घंटो बैठे रहे वर-वधू,जिम्मेदारों ने नही दिया ध्यान
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जोड़ो को पूजन सामग्री नही मिलने के आभाव से घंटो इंतेजार करना पड़ा।पिपरिया की अनिता धुर्वे ने बताया कि मुझे सिर्फ माला और टोपी मिली है।हमे ना मंगलसूत्र दिया गया ना ही कुमकुम।वही भैंसदेही के कोरकू समाज के जोड़े ने बताया कि हमे नारियल,दीपक,बाती,नाड़ा,हवन और नवग्रह कुछ नही दिया गया।हमारे समाज मे विवाह करने के लिए ये सभी सामग्री की Angry पड़ती है।
पंडाल में ना ठंडा पानी,ना कूलर-पंखे की पर्याप्त व्यवस्था
मुख्यमंत्री कन्या विवाह में इतनी चिलचिलाती गर्मी में जोड़ो के लिए ना ठंडे पानी की व्यस्थाए थी और ना ही कूलर-पंखे की पर्याप्त व्यवस्था थी।जोड़े इतनी गर्मी में सिर्फ परेशान होते रहे।
नाबालिक कैमरा मेन अधिकारियों के नाम के नीचे करता रहा शूटिंग
कन्या विवाह भीमपुर में एक अजीब ही मामला सामने आया।जिसमे जिम्मेदारों के सामने नाबालिक कैमरा मेन शूटिंग करता रहा और अधिकारी फ़ोटो व वीडियो बनवाते रहे।
जिले के मुखिया द्वारा क्या जिम्मेदारों पर होंगी कार्यवाई
भीमपुर मुख्यालय पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एक मजाक बन कर रह गई जिसमें अनेको खामिया देखने को मिली।जिम्मेदारों द्वारा इस और बिल्कुल भी ध्यान नही दिया गया।जिसके चलते जोड़े अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनके हक के छः हजार रुपये व्यस्थाओं के नाम पे लिए जाते हैं।जिले के मुखिया ने इस और ध्यान देकर जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाई करना चाहिए।जिससे भविष्य में बेटियों की शादी में नाम पर खिलवाड़ ना हो सके।






