खबरवाणी
वायगांव मे तेज हवाओ से उड़े प्राथमिक शाला भवन के छप्पर
मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम वायगांव मे रविवार की रात अचानक मौसम परिवर्तन होने से तेज आंधी व हवाए चली वहीं हल्की बूंदा बान्दी भी हुई। जिससे प्राथमिक शाला के भवन पर लगी टीन की छत उड़कर पलट गई,रात्रि का समय होने के कारण जान माल की कोई नुकसान नहीं हुआ। मंगलवार को सुबह प्रधान पाठक सहित शिक्षक गण स्कूल पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणो से जानकारी मिली। प्राथमिक शाला के भवन पर टीन की छत डली है, जिसमे तीन कमरों पर लगी टीन की छत उड़कर पलट गई।प्रधान पाठक आनंद राव मगरदे ने बताया भवन में एक से पांच तक की कक्षा संचालित हो रही है टीन उड़ने से मुंडेर और दीवार क्षतिग्रस्त हुई। भवन मे अलग से रसोई कक्ष नहीं होने के कारण इन्हीं कमरों से सटे कमरे में रसोई कक्ष भी चलाया जा रहा है जहां पर छात्रों के लिए भोजन बनता है।प्राथमिक शाला भवन के दो कमरे व्यवस्थित है सुधार कार्य होने तक 1 से 5 तक की कक्षाएं दो कमरो मे संचालित करनी पड़ेगी।





