Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

थाना गंज पुलिस ने चाकू से जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

 थाना गंज पुलिस ने चाकू से जान से मारने की नियत से मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 18/04/2026 को फरियादी स्वपनिल पिता श्री संजय सुरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी माचना नगर भग्गुढाना द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी दीपक जावलकर निवासी माचना नगर भग्गुढाना ने उसके साथ चाकू से जान से मारने की नियत से मारपीट की है।

प्राप्त रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 99/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, श्रीमती कमला जोशी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) एवं श्री सुनील लाटा (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी दीपक जावलकर गंज रेलवे स्टेशन से रामनगर की ओर जा रहा है। सूचना की तस्दीक कर थाना स्टाफ द्वारा रामनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक उर्फ दीपक जावलकर पिता राजू जावलकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी माचना नगर भग्गुढाना बताया।

आरोपी ने फरियादी स्वपनिल के साथ चाकू से जान से मारने की नियत से मारपीट करना स्वीकार किया।

आरोपी को दिनांक 20/04/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

                     सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, प्रधान आरक्षक मंतराम सरयाम, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, प्रधान आरक्षक नीलेश मीणा, आरक्षक नरेन्द्र धुर्वे एवं सैनिक नितिन साहु की विशेष भूमिका रही।
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News