Delhi EV Policy 2026: Delhi Government ने EV Policy 2026 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस नई पॉलिसी का मकसद राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। लेकिन इस बार सब्सिडी का खेल थोड़ा अलग है। अगर आप टाइमिंग सही नहीं चुनते, तो हजारों रुपये का नुकसान हो सकता है।
दोपहिया EV पर घटती सब्सिडी का गेम
नई पॉलिसी के मुताबिक इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक पर मिलने वाली सब्सिडी हर साल कम होती जाएगी। पहले साल में ₹30,000 तक का फायदा मिलेगा, दूसरे साल में ₹20,000 और तीसरे साल में सिर्फ ₹10,000। यानी साफ है—जितनी जल्दी खरीदोगे, उतना ज्यादा फायदा उठाओगे।
उदाहरण से समझिए पूरा हिसाब
मान लीजिए आप TVS iQube खरीदने का प्लान कर रहे हैं। इसकी कीमत करीब ₹1.15 लाख है। अगर आप पहले साल में खरीदते हैं, तो यह आपको करीब ₹95,000 में मिल सकती है। वहीं दूसरे साल में कीमत बढ़कर ₹1.02 लाख और तीसरे साल में ₹1.08 लाख तक पहुंच सकती है।
पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने पर एक्स्ट्रा फायदा
अगर आपके पास पुरानी पेट्रोल या डीजल गाड़ी है और आप उसे स्क्रैप करते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹10,000 (दोपहिया) या ₹1 लाख तक (चार पहिया) का फायदा मिल सकता है। इससे आपकी नई EV और सस्ती हो जाएगी।
कार खरीदने वालों के लिए क्या है प्लान?
इस बार इलेक्ट्रिक कारों पर सीधी सब्सिडी नहीं दी गई है, लेकिन रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट जारी रहेगी। जैसे Tata Nexon EV खरीदने पर स्क्रैपिंग बेनिफिट के बाद कीमत करीब ₹1 लाख तक कम हो सकती है।
हाइब्रिड कारों को भी राहत
नई पॉलिसी में हाइब्रिड कारों को भी फायदा दिया गया है। रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पर 50% तक छूट मिलेगी, जिससे कुल कीमत में अच्छा-खासा फर्क आएगा।





