Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

By
On:

खबरवाणी

प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

नवांकुर संस्था श्री रघुवीर शिक्षा समिति, आमला द्वारा खेड़ली बाजार सेक्टर अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, ब्लॉक आमला अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 4 खेड़ली बाजार में नवांकुर संस्था श्री रघुवीर शिक्षा समिति द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष यदुराज सिंह रघुवंशी, विकासखंड समन्वयक अरविंद मंथनकर, सामाजिक कार्यकर्ता गोपेन्द्र सिंह, श्री रघुवीर शिक्षा समिति की अध्यक्ष सपना सोनी, सरपंच अतुल परखे, जनपद सदस्य राजेश पहाड़े, परामर्शदाता नितेश साहू एवं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन बिहारिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजन के साथ किया गया।
कार्यशाला में खेड़ली बाजार सेक्टर के ग्राम बिछुआ, बडगांव, उमरिया, खेड़ली बाजार एवं कुजबा की समितियों के सदस्य सम्मिलित हुए। कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को सशक्त बनाना तथा समितियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा।
ब्लॉक समन्वयक अरविंद मंथनकर ने सतत प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद प्रदेश भर में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राम विकास की नई चेतना जागृत कर रही है। उन्होंने प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाने एवं उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने पर बल दिया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समितियों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सामाजिक कार्यकर्ता गोपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है। उन्होंने ग्राम विकास के नौ महत्वपूर्ण मंत्र बताते हुए ग्रामीणों को छोटे-छोटे प्रयासों से अपने गांव को आदर्श बनाने के लिए प्रेरित किया। नवांकुर संस्था श्री रघुवीर शिक्षा समिति की अध्यक्ष सपना सोनी ने प्रस्फुटन समितियों की भूमिका, ग्राम विकास में उनकी भागीदारी, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।मेंटर नितेश साहू ने ग्राम विकास की अवधारणा को विस्तारपूर्वक समझाते हुए स्वैच्छिक संगठनों के गठन एवं प्रबंधन तथा प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रथम सत्र में जन अभियान परिषद की स्थापना एवं कार्यों पर प्रकाश डाला गया, द्वितीय सत्र में प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण, तृतीय सत्र में समग्र ग्राम विकास की अवधारणा, चतुर्थ सत्र में ग्राम विकास की परिकल्पना एवं परिषद के कार्यक्रमों तथा अभियानों की जानकारी दी गई। अंतिम सत्र में स्वयंसेवी संस्थाओं के गठन एवं प्रबंधन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
कार्ययोजना के अनुसार प्रतिभागियों को मोबाइल एप के माध्यम से कार्यों की नियमित जानकारी अपलोड करने, विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों का संधारण करने तथा आय-व्यय लेखा का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने एवं प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों एवं नवांकुर सखियों सहित सभी प्रतिभागियों को नवांकुर संस्था श्री रघुवीर शिक्षा समिति द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News