Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कांग्रेस ने प्रति मंगलवार प्रारम्भ किया सुंदरकांड पाठ

By
On:

खबरवाणी

कांग्रेस ने प्रति मंगलवार प्रारम्भ किया सुंदरकांड पाठ

मुलताई। ब्लाक कांग्रेस कमेटी मुलताई द्वारा प्रति मंगलवार नगर में सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है,इसी तारतम्य में बीते कल रात्रि 7 बजे ताप्ती तट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में पूर्व मंत्री एवं उपाध्यक्ष म.प्र. कांग्रेस कमेटी संगठन सुखदेव पांसे की उपस्थिति में ब्लाक कांग्रेस द्वारा सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सुखदेव पांसे, कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नागरिकों द्वारा क्षेत्र की खुशहाल की कामना की गई। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरूण यादव, न.पा. उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे, प्रहलाद सिंह परमार, नितेश साहू, सुमित शिवहरे, आशीष जैन, महेश नायक, मनोज साबले, जीवन डोंगरदिये, पिंटू ठाकरे, यशवंत बोडखे, विनोद बेले, गणेश प्रसाद वर्मा, दिनेश कवड़कर, कपिल खण्डेलवाल, पंकज यादव, लोकेश यादव, राजेश साहू, भूवन साहू, रितेश शर्मा, चिंटू राउत, पवन कोड़ले, महावीर पवार, जगदीश बोड़खे, कृप्णा यादव, गुड्डू पवार, राहुल उईके, गोलू पंवार, सुखदेव नरवरे, देवेन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News