खबरवाणी
गायत्री परिवार बैतूल की जिला समन्वय समिति का हुआ पुनर्गठन
मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला बैतूल की जिला समन्वय समिति का पुनर्गठन गायत्री शक्तिपीठ मुलताई में मध्य प्रदेश जोन के सह समन्वयक रामचंद्र गायकवाड़,उप जोन समन्वयक दिनेश देशमुख एवं वर्तमान जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा,उप जोन समन्वय समिति सदस्य सम्पत राव धोटे,शिशुपाल डडोरे की मुख्य उपस्थिति में हुआ।कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं देव पूजन कर किया। कार्यक्रम मे पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा रचित अपने अंग अवयवों से का वाचन किया गया।जिसके बाद शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्धारित नियमानुसार जिला समन्वय समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें जिले की सभी तहसीलों से सर्वसम्मति से एक एक प्रतिनिधि का चयन किया गया था,जिन्हें जिला समन्वय समिति के सदस्य बनाया गया और इन्हीं सदस्यों के द्वारा सर्व सम्मति से रविशंकर पारखे को जिला समन्वयक बनाया गया। वही आठनेर से राजकुमार पालीवाल कोजिला सह समन्वयक , यादव राव निंबालकर मुलताई को पदेन सह समन्वयक बनाया गया।जोन समन्वय समिति के समन्वयक रामचंद्र गायकवाड़ एवं उप जोन समन्वयक दिनेश देशमुख ने पूज्य गुरुदेव के कार्यों को मिलजुल कर करने एवं शान्तिपूर्ण एवं सभी की सहमति से इस पुनर्गठन की प्रक्रिया को सम्पन्न करने हेतु मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई।अन्य चयनित सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई ,जिसमें भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा गुलाबराव चिल्हाटे,नीलेश मालवीय आमला को स्वावलंबन एवं प्रशिक्षण ,सुभाष मस्की प्रभात पट्टन को,lमंडल विस्तार अभियान,मोहन गठिया भौंरा को नशा उन्मूलन एवं आदर्श ग्राम, अनूप वर्मा को युवा जोड़ो अभियान, अजय पवार को बाल संस्कार शाला , शंकर कडू भैंसदेही को साधना अभियान ,निर्मला चौधरी मुलताई को आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी, अरुणा,देशमुख बैतूल को नारी जागरण,नर्मदा प्रसाद सोलंकी को पर्यावरण एवं जल संरक्षण ,डॉ एम पी पाल को स्वास्थ्य अभियान , गुलाब बिसोने को साहित्य एवं पत्रिका की जिम्मेदारियों सौंपी गई है।इस अवसर पर बैतूल जिले की सभी तहसीलों से भारी संख्या में सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भाई बहन उपस्थित रहे । गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी नारायण देशमुख ने बताया कि नव गठित जिला समन्वय समिति के सभी सदस्य गण अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे जिले में करते रहेंगे ।इस जिला समन्वय समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।





