Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय शिविर से लौटे दीपक योगी का किया सम्मान

By
On:

खबरवाणी

राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय शिविर से लौटे दीपक योगी का किया सम्मान

राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय शिविर चित्रकुट में महाविद्यालय से सहभागिता करने वाले स्वयं सेवक दीपक योगी का महाविद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सरोज पाटिल ने छात्र को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ये शिविर विद्यार्थी के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हे कार्यक्रम अधिकारी डॉ निर्मल बिस्वास ने कहा कि महाविद्यालय स्तर से राज्य स्तर के शिविर से बहुत कुछ सीखने को मिलता हे ये हमारे लिए गौरव की बात हें कार्यक्रम अधिकारी डॉ साधना ठाकुर ने महाविद्यालय से नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के लिए स्वयंसेवक के चयन के महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बतलाया स्वयंसेवक दीपक योगी ने प्रशिक्षण शिविर के अपने अनुभवों को साझा करते हुए अपने अध्यापकों का आभार व्यक्त किया साथ ही अपने माता-पिता अपने परिजनों का भी आभार प्रकट किया जिनके सहयोग और विश्वास के कारण वो इस शिविर में सहभागिता कर पाया ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News