Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

2 साल से अधूरी पड़ी बगवाड़ जोड़–मलकापुर सड़क शिकायत और निर्देशों के बाद भी ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण परेशान

By
On:

खबरवाणी

2 साल से अधूरी पड़ी बगवाड़ जोड़–मलकापुर सड़क
शिकायत और निर्देशों के बाद भी ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, घटिया निर्माण और अधूरा काम बना मुसीबत
फोटो –

बैतूल। बगवाड़ जोड़ से मलकापुर तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य नवंबर 2024 से अधूरा पड़ा है और इसकी गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण गुणवत्ता विहीन तरीके से किया जा रहा है। ग्राम के संतोष पवार ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है और ठेकेदार द्वारा काम को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।
संतोष पवार के अनुसार उन्होंने इस मामले की शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू है और निर्देशों के बाद भी निर्माण कार्य को लेकर कोई ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी सड़क अब उनके लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। सड़क पर जगह-जगह धूल और गिट्टी फैली हुई है, जिससे आवागमन करना मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और राहगीरों को भी धूल और उबड़-खाबड़ रास्ते से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराते हुए अधूरा काम जल्द पूरा कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News