Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती रेंज में वनरक्षक पर अवैध वसूली और सागौन तस्करी के आरोप

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती रेंज में वनरक्षक पर अवैध वसूली और सागौन तस्करी के आरोप

वनरक्षक सहित तीन पर कार्रवाई की मांग

बैतूल। ताप्ती रेंज के महुपानी सर्किल की महुपानी बीट में पदस्थ वनरक्षक पर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और वन संसाधनों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्राम बोरगांव निवासी मनोज धोटे ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में जब लेखराज सिंह धाकड़ चिखली सर्किल की मकड़ा बीट और इटिया बिटिया बीट में पदस्थ थे, उस दौरान उनके फूफा मंचितराव महाले दो बैलों के साथ जंगल में मवेशी चराने गए थे। उसी समय क्षेत्र में किसी ग्रामीण द्वारा जलाऊ लकड़ी एकत्रित की गई थी।
आरोप है कि मौके पर पहुंचे लेखराज सिंह ने बिना प्रमाण मंचितराव महाले पर लकड़ी काटने का आरोप लगाकर गाली-गलौज की और अवैध सागौन तथा वन्य प्राणी अधिनियम में केस बनाने की धमकी दी। इसके बदले उनसे 40 हजार रुपए की मांग की गई, जिसमें 20 हजार लकड़ी और 20 हजार बैल छोड़ने के नाम पर मांगे गए। डर के कारण मंचितराव महाले ने मौके पर 20 हजार रुपए दे दिए।
मनोज धोटे के अनुसार इस संबंध में उन्होंने वन संरक्षक, डीएफओ और मुख्यमंत्री को भी शिकायत की, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायत में आरोप है कि लेखराज सिंह धाकड़ करीब 10 वर्षों से ताप्ती रेंज में पदस्थ हैं और उन पर अवैध सागौन कटाई, रेत बिक्री, फर्नीचर कारोबारियों से वसूली, वानिकी कार्यों में मशीन लगाकर फर्जी मजदूरी भुगतान जैसे आरोप हैं। यह भी कहा गया है कि उन्होंने रिश्तेदारों के नाम पर बोलेरो, जेसीबी, ट्रैक्टर तथा बैतूल और भीमपुर में प्लॉट खरीदे हैं तथा सागौन लकड़ी की आपूर्ति हरदा तक कराई जाती है।
शिकायत में यह भी आरोप है कि मिलीभगत से पदस्थापनाएं कराई जा रही हैं। मनोज धोटे ने मामले की निष्पक्ष जांच कर तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News