खबरवाणी
होम डिलेवरी बंद कर जानबूझकर बनाई गईं गैस की किल्ल्त,एजेंसी आफिस से दे रहे है गैस
मुलताई। अमेरिका इजराइल एवं ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान नगर के एचपी गैस एजेंसी संचालको द्वारा जान बूझकर गैस की कत्रिम किल्ल्त बनाई जा रही है। नगर मे होम डिलेवरी बंद कर दी गईं है, जिससे लोग एजेंसी आफिस पहुंचकर गैस के लिए लाइन लगा रहे है, जिससे कारण उपभोक्ताओ को परेशान होना पड़ रहा है।बताया जाता है करीब 3 माह से एचपी गैस वितरक द्वारा बिना ओटीपी के सिलेंडर नहीं दिया जा रहा, उपभोक्ता जब गैस बुकिंग करने काल कर रहे है तो बुकिंग नहीं होने ओटीपी नहीं आ पा रही है जिसके कारण कई उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के आफिस पहुंचकर बुकिंग करना पड़ रहा, वही होम डिलेवरी नहीं होने के कारण उपभोक्ता आफिस पहुंच रहे है, जिससे भीड़ लग रही है।गैस एजेंसी पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस वितरण की प्रक्रिया धीमी हो गई है और ओटीपी आने में भी देरी हो रही है, जिससे घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई भी फिलहाल बंद बताई जा रही है। जिससे होटल, ढाबा और छोटे व्यवसाय चलाने वाले लोगों को इससे काफी दिक्कत हो रही है।गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसियों पर व्यवस्था ठीक नहीं है और “वेटिंग” (ओटीपी सत्यापन) ठीक से नहीं हो रहा है, जिससे सिलेंडर लेने में परेशानी हो रही है। इस संबंध मे जब एजेंसी के कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया गैस सिलेंडर कम आने से होंम डिलेवरी बंद कर दी है, आफिस से गैस बाँट रहे है। जबकि गैस सिलेंडर कम आने का इससे कोई मतलब ही नहीं है।होम डिलेवरी प्रारम्भ होते ही किल्ल्त अपने आप समाप्त हो सकती है।उपभोक्ताओं ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और गैस आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।





