Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

4 झूले वालों से नपा को लेना है 10 लाख रुपए शुल्क,बिना अनुमति ले गए झूले

By
On:

खबरवाणी

4 झूले वालों से नपा को लेना है 10 लाख रुपए शुल्क,बिना अनुमति ले गए झूले

मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई मे 2025 में आयोजित ताप्ती मेले मे लगाए गए 4 झूला संचालको से नगरपालिका को करीब 10 लाख रुपए शुल्क लेना बाकि है, जिसके लिए नपा द्वारा झूले जप्त किए गए थे। जिन्हे बाकि रुपए जमा कराने के बाद छोड़ा जाना था, लेकिन झूला संचालको द्वारा नपा के बिना अनुमति झूले उठाकर ले गए।अब राशि वसूली के लिए नगर पालिका मुलताई ने झूला संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौरतलब है नगर पालिका ने 27 दिसंबर 2025 को मुलताई मेले मे झूले लगाने करीब 15लाख रुपए मे ठेका दिया था। मेले में मनोरंजन के लिए बड़े झूले लगाए गए थे, जिनके संचालन के लिए नगर पालिका ने किराया भी तय किया था। यह किराया झूला संचालकों को जमा करना था।लेकिन मेले की अवधि समाप्त होने के बाद झूला संचालकों ने नगर पालिका को बिना किसी सूचना के झूले और संबंधित सामग्री हटा ली। इसके अलावा, नगर पालिका द्वारा निर्धारित किराया भी अब तक जमा नहीं कराया और झूले ले गए।नगर पालिका के उपयंत्री महेश त्रिवेदी ने बताया कि झूला संचालकों ने बिना सूचना दिए झूले और सामग्री हटा ली, जबकि उन पर किराए की राशि बकाया है। उन्होंने कहा कि कई बार संपर्क करने के बावजूद झूला संचालकों ने किराया जमा नहीं कराया। जिसके चलते झूला संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News