Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शिवधाम झिरी पहुंच मार्ग निर्माण को लेकर समिति ने ज्ञापन सौपा 

By
On:

खबरवाणी

शिवधाम झिरी पहुंच मार्ग निर्माण को लेकर समिति ने ज्ञापन सौपा 

 

मुलताई। प्रभात पट्टन की पास स्थित शिव धाम झिरी मंदिर पहुंच मार्ग निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को मंदिर समिति एवं ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय प्रभात पट्टन पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों को तहसीलदार नही मिलने पर ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर कुछ देर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार कार्यालय पहुंचे और ग्रामीणों से ज्ञापन लेकर मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। मंदिर समिति अध्यक्ष सोनू प्रणय पटेल एवं ग्रामीणों ने बताया स्थायी सड़क की मांग को लेकर कई वर्षों से मुख्यमंत्री और विधायक सहित जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर सीईओ को भी ज्ञापन सौंपा। सीईओ ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए विधायक द्वारा स्वीकृत 2 लाख रुपए की राशि की प्रक्रिया पूरी कर फाइल आगे भेजी गई है। वहीं बारिश के पानी की निकासी के लिए पांच स्थानों पर कांक्रीट पाइप रपटे बनाने के लिए करीब 2.70 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कराने की प्रक्रिया बताई गई। पाबल पंचायत के सरपंच नरेश पंडोले ने बताया कि पाइप का ऑर्डर दे दिया गया है और पाइप आते ही रपटों का काम शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री झिरी शिव धाम पहुंचते हैं, लेकिन बारिश में कच्चे मार्ग पर कीचड़ और दलदल होने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। समिति ने निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरतने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News