आईपीएल फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार IPL 2026 के पहले फेज़ का शेड्यूल मीडिया में लीक हो गया है। हालांकि अभी तक BCCI की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। खास बात ये है कि इस बार डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला खेला जा सकता है।
IPL 2026 का इंतज़ार हुआ खत्म
क्रिकेट के दीवानों को ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद से ही IPL के शेड्यूल का बेसब्री से इंतज़ार था। हर साल की तरह इस बार भी आईपीएल को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक IPL 2026 का पहला फेज़ 28 मार्च से शुरू होगा। इस दौरान शुरुआती 20 मुकाबले खेले जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी इस लीक शेड्यूल को लेकर काफी चर्चा चल रही है और फैंस अपनी-अपनी टीम के मैच का इंतज़ार कर रहे हैं।
इस बार IPL दो फेज़ में होगा
इस बार IPL का आयोजन थोड़ा अलग तरीके से होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार IPL 2026 को दो अलग-अलग फेज़ में खेला जाएगा।
पहले फेज़ में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद बाकी बचे मुकाबले दूसरे फेज़ में होंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उसी समय देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स को ध्यान में रखते हुए BCCI ने यह फैसला लिया है।
ओपनिंग मैच में RCB बनाम SRH
लीक हुए शेड्यूल के मुताबिक IPL 2026 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
अगर यह खबर सही साबित होती है तो टूर्नामेंट की शुरुआत ही धमाकेदार मुकाबले से होगी। RCB के फैंस तो पहले मैच से ही अपनी टीम को जीतते देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
इन टीमों के भी पहले मैच तय
लीक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ और टीमों के शुरुआती मुकाबलों की जानकारी भी सामने आई है।
मुंबई इंडियंस 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। ये मुकाबले भी काफी हाई-वोल्टेज होने वाले हैं क्योंकि इन टीमों की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।
अप्रैल को पहला डबल हेडर
क्रिकेट फैंस के लिए एक और मजेदार खबर यह है कि IPL 2026 का पहला डबल हेडर 4 अप्रैल को खेला जाएगा। यानी उस दिन फैंस को एक ही दिन में दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
हालांकि अभी तक BCCI ने इस लीक शेड्यूल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन अगर यह शेड्यूल सही साबित होता है तो IPL 2026 का पहला फेज़ भी जबरदस्त रोमांच से भरा होने वाला है। फैंस अभी से अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए तैयार बैठे हैं।
Read Also :- 2028 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल कहाँ होगा? क्या MCG से छिन जाएगी मेजबानी?





