Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बुरहानपुर में नियमों के विरुद्ध खड़े बड़े-बड़े कॉम्प्लेक्स, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही ठोस कार्रवाई

By
On:

खबरवाणी

बुरहानपुर में नियमों के विरुद्ध खड़े बड़े-बड़े कॉम्प्लेक्स, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही ठोस कार्रवाई

बुरहानपुर शहर में तेजी से बढ़ते व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स विकास की तस्वीर तो पेश कर रहे हैं, लेकिन इनमें से कई कॉम्प्लेक्स ऐसे भी हैं जो नियमों की अनदेखी कर बनाए गए हैं। शहर के कई इलाकों में बड़े-बड़े कॉम्प्लेक्स खड़े तो हो गए हैं, लेकिन निर्माण से जुड़े जरूरी नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके बावजूद शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार विभागों की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार कई कॉम्प्लेक्स मालिकों ने भवन निर्माण के दौरान निर्धारित नक्शे और नियमों को दरकिनार कर दिया। कहीं पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है तो कहीं अग्नि सुरक्षा के जरूरी इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। इतना ही नहीं, कई स्थानों पर कॉम्प्लेक्स का निर्माण तय सीमा से अधिक क्षेत्र में कर लिया गया है, जिससे यातायात और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई जगहों पर कॉम्प्लेक्स निर्माण के दौरान सड़क की चौड़ाई, पार्किंग और सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। इसके कारण बाजार क्षेत्रों में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस मामले में नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा संबंधित विभागों को कई बार शिकायतें भी की गई हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता ही दिखाई दे रही है। शिकायतों के बावजूद कॉम्प्लेक्स मालिकों पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा और वे खुलेआम नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कई मामलों में अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किए गए, लेकिन उसके बाद भी नियमों के उल्लंघन पर सख्त कदम नहीं उठाए गए। ऐसे में अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। शहरवासियों का कहना है कि अगर समय रहते इन अनियमितताओं पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में बड़े हादसों की आशंका भी बढ़ सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए भवन अनुज्ञा, पार्किंग व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा और यातायात प्रबंधन जैसे नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। यदि इन नियमों की अनदेखी की जाती है तो यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है।
ऐसे कॉम्प्लेक्सौ की जांच कराई जाए जो नियमों के विरुद्ध बनाए गए हैं और दोषी पाए जाने पर संबंधित मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में किसी भी निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी न हो।
अब देखना यह होगा कि अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते है और नियमों का उल्लंघन करने वाले कॉम्प्लेक्स मालिकों के खिलाफ क्या कदम उठाता है। फिलहाल शहर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि शिकायतों और आदेशों के बावजूद आखिर कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News