Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बिरुल बाजार के डॉक्टर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

By
On:

खबरवाणी

बिरुल बाजार के डॉक्टर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

साईंखेड़ा। क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिरुल बाजार निवासी डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरुल बाजार निवासी डॉक्टर राकेश खाखरे अपने काम से बिरुल बाजार से बैतूल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बोरवेल मशीन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि मशीन का पिछला चक्का डॉक्टर राकेश खाखरे के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही साईंखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे की खबर से बिरुल बाजार क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है, वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की लापरवाही पर भी चिंता जताई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News