कन्नड़ सिनेमा के रॉकी स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फैंस पिछले कई सालों से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, जहां इसका सीधा मुकाबला ‘धुरंधर 2’ से होने वाला था। अब मेकर्स ने इसे तीन महीने आगे खिसका दिया है।
टॉक्सिक की रिलीज डेट क्यों टली?
फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि फिल्म की रिलीज फिलहाल टाल दी गई है। उनके मुताबिक, मिडिल ईस्ट में चल रहे हालात की वजह से यह फैसला लेना पड़ा। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचे, ऐसे में वहां का बाजार भी उनके लिए काफी अहम है। इसलिए उन्होंने थोड़ा इंतजार करना ही बेहतर समझा।
अब कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?
यश ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह फिल्म सालों की मेहनत का नतीजा है और इसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी थी। लेकिन हालात को देखते हुए नई रिलीज डेट 4 जून 2026 तय की गई है। यानी अब फैंस को थोड़ा और सब्र करना पड़ेगा। हालांकि, मेकर्स को उम्मीद है कि तब तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा और फिल्म धमाकेदार एंट्री लेगी।
क्या ‘धुरंधर 2’ से बचने की चाल?
बॉक्स ऑफिस गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि कहीं ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ से टक्कर से बचने के लिए तो रिलीज डेट नहीं बदली? क्योंकि दोनों फिल्में 19 मार्च को रिलीज होने वाली थीं। ऐसे में क्लैश से कलेक्शन पर असर पड़ सकता था। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मेकर्स ने सिर्फ इंटरनेशनल मार्केट की स्थिति को ही वजह बताया है।
ग्लोबल लेवल पर बड़ा दांव
‘टॉक्सिक’ को सिर्फ एक पैन इंडिया फिल्म नहीं, बल्कि ग्लोबल सिनेमा के तौर पर पेश किया जा रहा है। यश का कहना है कि यह फिल्म देश ही नहीं, विदेशों में भी दर्शकों को जोड़ने के मकसद से बनाई गई है। ऐसे में मेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। अब देखना दिलचस्प होगा कि 4 जून 2026 को रिलीज होने के बाद ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।
Read Also :- IND vs WI T20 WC 2026: करो या मरो मुकाबला, इन दो खिलाड़ियों की छुट्टी तय!





