Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वार्ड कमेटी बनाने के लिए कांग्रेस की हुई बैठक

By
On:

खबरवाणी

वार्ड कमेटी बनाने के लिए कांग्रेस की हुई बैठक

खबरवाणी न्यूज़ | रफीक

सारनी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की कमेटी गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह बैठक सारणी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बटेश्वर भारती के नेतृत्व में शोभापुर कॉलोनी स्थित रामाश्रय वर्मा के निवास पर सम्पन्न हुई।
बैठक में पार्षदों एवं मंडलम अध्यक्षों के साथ वार्ड कमेटी गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि 10 मार्च तक वार्ड क्रमांक 1 से 36 तक प्रत्येक वार्ड में 25-25 कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाकर जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल को सौंपी जाए।
उन्होंने कहा कि इस पहल से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ेगी। बैठक में सरिता भलावी, किरण झरबड़े, मनोज ठाकुर, राजकुमारी वर्मा, वसीम खान, रामाश्रय वर्मा, प्रवीण पाल, मोनू रिजवी, पिंटू मालवीय, विष्णु भारती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News