खबरवाणी
समाजसेवी लोकेश गीदकर ने आजीवन समर्पण निधि की जमा
मुलताई। भाजपा द्वारा मुलताई विधानसभा क्षेत्र में 11 फरवरी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर से आजीवन समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे नगर मंडल मुलताई, दुनावा मंडल, प्रभात पट्टन मंडल, मासोद मंडल, साइखेड़ा मंडल द्वारा आजीवन समर्पण निधि अभियान अंतर्गत संयोजक एवं सहसंयोजक के नेतृत्व में अभियान को गति दी जा रही है l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया भाजपा नगर मंडल अंतर्गत आजीवन सदस्यता समर्पण निधि अभियान में समाजसेवी लोकेश गीदकर ने आजीवन सदस्यता समर्पण निधि भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार के मुलताई प्रवास के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल गणेश साहू, अभियान के सहसंयोजक निलेश चावरिया विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आजीवन सदस्यता समर्पण निधि राशि का चेक प्रदान किया l समाजसेवी लोकेश गीदकर के अनुसार भाजपा संगठन ही ऐसा संगठन है जो राष्ट्र समर्पित कार्य कर रहा है। देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों से देश विकास के आयाम स्थापित कर रहा है, भाजपा संगठन की नीति से प्रभावित होकर आजीवन सदस्यता समर्पण निधि अभियान में योगदान समर्पित किया है l आजीवन सदस्यता समर्पण नीधि अभियान मे नगर मंडल मुलताई का पहला स्थान पर होने पर बीते दिनों जिला भाजपा कार्यालय में सम्मानित किया जा चुका है l





