साउथ अफ्रीका से हार के बाद बढ़ा दबाव
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने टीम इंडिया को 76 रन से करारी शिकस्त दी। इस हार ने भारत के सेमीफाइनल की राह टेढ़ी कर दी है। फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है और सबसे ज्यादा निशाने पर हैं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
चेन्नई एयरपोर्ट पर दिखे हार्दिक और माहिका
दूसरे सुपर 8 मैच में भारत का सामना जिम्बाब्वे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में 26 फरवरी को शाम 7 बजे होगा। अहमदाबाद में हार के बाद टीम चेन्नई पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ स्पॉट हुए। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं, “मैच पर फोकस करो भाई”, तो कुछ फैंस ने उनका सपोर्ट भी किया।
खराब प्रदर्शन बना ट्रोलिंग की वजह
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में हार्दिक का बल्ला भी खामोश रहा और गेंदबाजी में भी खास कमाल नहीं दिखा पाए। यही वजह है कि फैंस उन्हें घेर रहे हैं। लोगों का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट में सीनियर खिलाड़ी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहती है। पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में माहिका को स्टैंड्स में देखा गया था, तब भी दोनों चर्चा में आए थे।
माहिका शर्मा क्यों हुईं ट्रोल?
मैच के दौरान जब हार्दिक आउट हुए तो माहिका स्टैंड्स में ताली बजाती नजर आईं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि कई फैंस ने कहा कि वो अपने पार्टनर का हौसला बढ़ा रही थीं। “सपोर्ट करना गलत थोड़ी है,” ऐसे कमेंट्स भी देखने को मिले।
सेमीफाइनल की राह मुश्किल, अब करो या मरो
अब टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम है। अगर यहां चूक हुई तो मामला हाथ से निकल सकता है। ऐसे में हार्दिक पांड्या पर खास नजर रहेगी। फैंस चाहते हैं कि वो मैदान में जवाब दें, ताकि ट्रोलर्स की बोलती बंद हो जाए। देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई में हार्दिक बल्ले और गेंद से क्या कमाल दिखाते हैं।
Read Also :- Chaiti Chhath 2026: कब है नहाय-खाय, खरना और उषा अर्घ्य? जानें पूरा विधान





