Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मिहिर भोज जयंती पर गुर्जर समाज ने निकाली अशोकनगर में शोभायात्रा दिया ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

मिहिर भोज जयंती पर गुर्जर समाज ने निकाली अशोकनगर में शोभायात्रा दिया ज्ञापन

अशोकनगर । गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती के अवसर पर रविवार को गुर्जर क्षत्रिय समाज ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। पुरानी कृषि उपज मंडी से शुरू हुई शोभायात्रा पछाड़ी खेड़ा रघुवंशी धर्मशाला युगल सरकार मंदिर राजमाता चोरहा होतेकलेक्ट्रेट पहुची जहां सैकड़ों समाजजन शामिल हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाज के लोगों ने तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्वालियर के चिरवाई नाके पर मिहिर भोज की प्रतिमा के चारों ओर लगे टीन हटाकर स्थल को व्यवस्थित और सम्मानजनक स्वरूप देने की मांग की गई इसके साथ ही सितंबर 2023 में ग्वालियर में हुए गुर्जर आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें वापस लेने की मांग रखी गई गुर्जर समाज ने अशोकनगर में अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा स्थापित करने तथा बंगला चौराहे पर बिजोलिया किसान आंदोलन के जनक विजय सिंह पथिक उर्फ भूप सिंह गुर्जर की प्रतिमा लगाने की मांग भी की। गुर्जर समाज ने कहा कि दोनों महापुरुषों के योगदान को देखते हुए शहर में उनकी प्रतिमाएं स्थापित कर सम्मान दिया जाना चाहिए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News