Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आज से होगी गणेश उत्सव की शुरुआत, रिद्धि-सिद्धि के साथ घर-घर बिराजेंगे गणपति बप्पा

By
Last updated:

खबरवाणी

आज से होगी गणेश उत्सव की शुरुआत, रिद्धि-सिद्धि के साथ घर-घर बिराजेंगे गणपति बप्पा

 

अशोकनगर। ज्ञान बुद्धि और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के स्वागत के लिए तैयार हैं भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव की भव्य शुरुआत हो रही है। अगले आगामी दिनों तक पूरे जिले अशोकनगर में भक्ति, उल्लास और उत्सव का माहौल रहेगा। हर शहर और गांव के घर-घर तथा पूजा पंडालों में ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजेंगे। बप्पा की मूर्तियों को घर लाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग ढोल नगाड़े के साथ प्रथम पूज्य देव को अपने घरों और बड़े-बड़े पंडालों में विधि-विधान से स्थापित करने के लिए ले जा रहे हैं। श्रद्धालु चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं। स्थापना के बाद बप्पा का प्रिय मोदक, दुर्वा (दूब घास), दूर्वा, शमी पत्र और लाल फूल अर्पित कर उनकी आरती की जाएगी।इस वर्ष गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण की एक नई और सुंदर तस्वीर देखने को मिल रही है। लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जिसके चलते बाजारों में मिट्टी (इको-फ्रेंडली) से बनी मूर्तियों की मांग सबसे अधिक है। प्रशासन ने भी नदियों और तालाबों को प्रदूषण से बचाने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों के स्थान पर मिट्टी की मूर्तियों के उपयोग की अपील की है।

**********************************************

खबर 2

पूर्व जनपद अध्यक्ष का जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न,असीम स्नेह के लिए माना आभार

 

अशोकनगर। पूर्व जनपद अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रताप भान सिंह यादव (पप्पू रातीखेड़ा) का जन्मोत्सव संपूर्ण शहर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही उनके निवास स्थान एवं स्थानीय आयोजन स्थल पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें पुष्पमालाएं, गुलदस्ते एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ खुशी व्यक्त की तथा मिष्ठान वितरण किया।

 

जनता और समर्थकों से मिले असीम स्नेह और अपनत्व से अभिभूत होकर पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रताप भान सिंह यादव (पप्पू रातीखेड़ा) ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। जन्मोत्सव के इस भव्य कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहजनक माहौल में संपन्न हुआ।

*********************************************

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News