Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Nissan Gravite Launch: आज लॉन्च होगी 7-सीटर फैमिली कार, Triber को देगी सीधी टक्कर, कीमत कितनी किफायती?

By
On:

Nissan Gravite Launch: अगर आप बजट में 7-सीटर फैमिली कार लेने का इंतजार कर रहे थे, तो आज आपकी तलाश खत्म हो सकती है। Nissan अपनी नई सब-4 मीटर MPV Nissan Gravite को लॉन्च कर रही है। माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 6 लाख रुपये हो सकती है। यह कार सीधे तौर पर Renault की मशहूर MPV Renault Triber को टक्कर देगी।

]कितनी हो सकती है कीमत?

मार्केट रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nissan Gravite की शुरुआती कीमत लगभग ₹6 लाख से शुरू हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹9 लाख तक जा सकता है। दोनों गाड़ियां एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं, इसलिए कीमत और फीचर्स में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। लॉन्च के समय कंपनी सभी वेरिएंट और फाइनल प्राइस का खुलासा करेगी।

नया लुक, दमदार रोड प्रजेंस

डिजाइन के मामले में Gravite को अलग पहचान देने की कोशिश की गई है। सामने की बड़ी ग्रिल और शार्प बंपर इसे थोड़ा लंबा और मजबूत लुक देते हैं। LED लाइट सेटअप ट्राइबर जैसा हो सकता है, लेकिन DRL डिजाइन में हल्का बदलाव किया गया है। बोनट पर उभरी लाइन्स इसकी रोड प्रजेंस को और दमदार बनाती हैं।

ड्यूल-टोन केबिन और 7-सीटर फ्लेक्सिबिलिटी

कार के अंदर ब्लैक-व्हाइट ड्यूल-टोन थीम मिलने की उम्मीद है, जिससे केबिन ज्यादा खुला और प्रीमियम लगेगा। यह तीन-रो वाली MPV होगी, जिसमें तीसरी रो की सीटें जरूरत पड़ने पर हटाई जा सकती हैं, ताकि बड़ा बूट स्पेस मिल सके। दूसरी रो में स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन मिलने की संभावना है, जो फैमिली यूज के लिए बढ़िया रहेगा।

इंजन और फीचर्स क्या मिलेंगे?

Gravite में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो लगभग 72 bhp की पावर और 96 Nm टॉर्क देगा। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

फीचर्स की बात करें तो 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, रूफ-माउंटेड AC वेंट्स और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि कीमत किफायती रखने के लिए कुछ प्रीमियम फीचर्स छोड़े जा सकते हैं।

Read Also:Gold Silver Rate Today LIVE: क्या आज बढ़े सोना-चांदी के दाम? जानिए ताजा अपडेट

किसके लिए है ये कार?

Nissan Gravite खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो कम बजट में बड़ी फैमिली के लिए स्पेस, आराम और रोजमर्रा की सुविधा चाहते हैं। सिटी ड्राइव और फैमिली ट्रिप—दोनों के लिए यह एक संतुलित और जेब पर हल्का ऑप्शन बन सकती है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News