IND vs PAK: ICC T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला एक बार फिर विवादों में घिर गया है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस मैच के रद्द होने पर भारत को पूरे 2 अंक कैसे मिलेंगे। आइए आसान देसी भाषा में ICC के नियम को समझते हैं।
पाकिस्तान ने क्यों किया भारत से खेलने से इनकार
भारत और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी 2026 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आमने-सामने होने वाली थीं। लेकिन पाकिस्तान सरकार के निर्देश के बाद PCB ने इस मैच का बहिष्कार कर दिया। इसका सीधा मतलब है कि पाकिस्तान की टीम मैदान पर उतरने को तैयार नहीं है, जबकि मैच ICC के शेड्यूल में शामिल है।
ICC का नियम क्या कहता है?
ICC के टूर्नामेंट नियमों के मुताबिक, अगर कोई टीम किसी तय मुकाबले के लिए खेलने से मना करती है और दूसरी टीम खेलने के लिए तैयार रहती है, तो तैयार टीम को वॉकओवर दिया जाता है। वॉकओवर की स्थिति में जीत उसी टीम को मिलती है जो मैदान पर खेलने पहुंचती है। यानी भारत अगर तय समय पर कोलंबो में मैदान में उतरता है, तो उसे सीधे 2 अंक मिल जाएंगे।
भारत को 2 अंक पाने के लिए क्या करना होगा
यहां सबसे अहम बात यह है कि भारत को अपने हिस्से की जिम्मेदारी पूरी करनी होगी। भारतीय टीम को कोलंबो पहुंचकर मैच के लिए मैदान पर उतरना जरूरी होगा। अगर भारत ऐसा करता है और पाकिस्तान टीम मौजूद नहीं रहती, तो ICC नियम के अनुसार भारत को विजेता घोषित कर दिया जाएगा और पूरे 2 पॉइंट्स मिलेंगे।
अगर भारत नहीं गया तो क्या होगा?
अगर किसी कारण से भारतीय टीम भी कोलंबो नहीं जाती है, तो यह मैच नो रिजल्ट माना जाएगा। ऐसी स्थिति में ICC दोनों टीमों को 1-1 अंक देगा। यानी भारत को पूरा फायदा तभी मिलेगा, जब वह मैच खेलने के लिए मैदान में हाजिर होगा।
Read Also:iPhone का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव! Samsung Z Flip को टक्कर देने आ रहा है Apple का Flip iPhone
भारत-पाकिस्तान का आगे का शेड्यूल
T20 World Cup 2026 में दोनों टीमों का अभियान 7 फरवरी से शुरू होगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला USA के खिलाफ खेलेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड्स से भिड़ेगी। भारत-पाक मैच के रद्द होने का असर ग्रुप समीकरणों पर भी साफ तौर पर दिख सकता है, क्योंकि भारत को बिना खेले 2 अंक मिलने से उसे बड़ी बढ़त मिल जाएगी।





