Google Pixel 10: अगर आप लंबे समय से Google Pixel 10 खरीदने का मन बना रहे थे लेकिन इसकी ज्यादा कीमत आड़े आ रही थी, तो अब आपके लिए शानदार मौका है। लॉन्च के समय इस फ्लैगशिप फोन की शुरुआती कीमत ₹79,999 रखी गई थी, लेकिन अब Amazon पर यह फोन ₹68,780 में मिल रहा है। यानी सीधे-सीधे ₹11,219 की कटौती।इसके अलावा, अगर आप Axis Bank क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो आपको ₹3,500 तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। पुराने फोन के एक्सचेंज का विकल्प अलग से है, जिससे कीमत और नीचे आ सकती है।
दमदार डिस्प्ले और प्रीमियम लुक
Google Pixel 10 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन एकदम चमकदार दिखती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है।
Tensor G5 प्रोसेसर और क्लीन Android एक्सपीरियंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो Pixel 10 में Google का लेटेस्ट Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे खासतौर पर AI फीचर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है।सबसे बड़ी बात यह है कि Pixel फोन में आपको बिना फालतू ऐप्स वाला क्लीन Android एक्सपीरियंस मिलता है, साथ ही समय-समय पर सबसे पहले सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स भी।
कैमरा क्वालिटी में Pixel का कोई जवाब नहीं
Pixel सीरीज का कैमरा हमेशा से ही इसकी सबसे बड़ी ताकत रहा है। Google Pixel 10 में 48MP का प्राइमरी कैमरा (मैक्रो फोकस के साथ) दिया गया है। इसके साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो नेचुरल और शार्प फोटो खींचता है।
Read Also:केला खाने का सही समय क्या है? जानिए ज्यादा फायदे पाने का देसी तरीका
बैटरी, चार्जिंग और क्या यह डील सही है?
Google Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।अगर आप एक ऐसा प्रीमियम Android फोन चाहते हैं, जिसमें शानदार कैमरा, स्मूद परफॉर्मेंस और लंबे समय तक अपडेट्स मिलें, तो मौजूदा कीमत पर Pixel 10 एक दमदार डील साबित हो सकता है।





