Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

iPhone 18 Pro में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव? डिजाइन से लेकर कीमत तक कितना अलग होगा iPhone 17 Pro से

By
On:

iPhone 18 Pro: Apple के अगले फ्लैगशिप फोन iPhone 18 Pro को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लीक्स की मानें तो इस बार Apple iPhone के डिजाइन और टेक्नोलॉजी में ऐसा बदलाव कर सकता है, जो आने वाले सालों की दिशा तय करेगा। खासकर iPhone 18 Pro को iPhone 17 Pro से काफी अलग माना जा रहा है। आइए जानते हैं डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और कीमत से जुड़ी हर जरूरी बात।

iPhone 18 Pro का नया डिजाइन क्या होगा खास

iPhone 18 Pro का ओवरऑल लुक भले ही iPhone 17 Pro जैसा ही रहे, लेकिन सामने से फोन पूरी तरह बदला हुआ नजर आ सकता है। लीक्स के मुताबिक इस बार Dynamic Island लगभग गायब हो सकता है। इसकी जगह स्क्रीन के कोने में छोटा सा पंच होल कैमरा दिया जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि Apple पहली बार Under Display Face ID ला सकता है, जिससे फोन और ज्यादा फुल स्क्रीन फील देगा।

नए कलर ऑप्शन में दिखेगा प्रीमियम टच

Apple इस बार Pro मॉडल्स के कलर ऑप्शन पर भी खास ध्यान दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro में बरगंडी, पर्पल और ब्राउन जैसे नए और रिच कलर देखने को मिल सकते हैं। वहीं iPhone 17 Pro में कॉस्मिक ऑरेंज, डीप ब्लू और सिल्वर जैसे कलर मौजूद हैं। साफ है कि Apple इस बार लुक और स्टाइल पर ज्यादा फोकस कर रहा है।

डिस्प्ले में ज्यादा बदलाव नहीं लेकिन एक्सपीरियंस बेहतर

डिस्प्ले साइज में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। iPhone 18 Pro में भी 6.3 इंच का ProMotion डिस्प्ले मिल सकता है, जैसा iPhone 17 Pro में है। हालांकि, Dynamic Island हटने या छोटा होने से स्क्रीन ज्यादा साफ और इमर्सिव लगेगी। वीडियो देखने और गेम खेलने का मजा और बढ़ सकता है।

नया प्रोसेसर देगा जबरदस्त परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 18 Pro बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है। जहां iPhone 17 Pro में A19 Pro चिप दी गई थी, वहीं iPhone 18 Pro में नई A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है। यह प्रोसेसर ज्यादा फास्ट, ज्यादा पावर एफिशिएंट और AI फीचर्स के लिए बेहतर होगा।

Read Also:Trump Exclusive: पीएम मोदी को बताया अच्छा दोस्त, भारत से जल्द होगी बड़ी डील

कैमरा और कीमत को लेकर क्या है अपडेट

कैमरा सेटअप में बहुत बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। इसमें 48MP का मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है। सेल्फी कैमरा भी 18MP रहने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत भारत में करीब 1 लाख 34 हजार रुपये थी। लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro थोड़ा और महंगा हो सकता है, लेकिन असली कीमत का खुलासा लॉन्च के वक्त ही होगा।

For Feedback - feedback@example.com

7 thoughts on “iPhone 18 Pro में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव? डिजाइन से लेकर कीमत तक कितना अलग होगा iPhone 17 Pro से”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News