Vaibhav Suryavanshi Award: महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का चमकता सितारा बन चुके हैं। बिहार के इस होनहार बल्लेबाज ने अपनी दमदार बैटिंग से न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और एशिया में खेले गए यूथ मुकाबलों में वैभव ने लगातार रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इतनी छोटी उम्र में उनका आत्मविश्वास और खेल समझ वाकई काबिले-तारीफ है।
राष्ट्रपति भवन में मिला सबसे बड़ा बाल सम्मान
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार देश में 5 से 18 वर्ष के बच्चों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद वैभव को यह अवॉर्ड सौंपा। इस खास मौके पर वैभव के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।
समारोह के लिए विजय हजारे ट्रॉफी मैच छोड़ा
इस सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए वैभव को बिहार की विजय हजारे ट्रॉफी टीम का एक मैच छोड़ना पड़ा। सुबह 7 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचे वैभव समेत कुल 19 बच्चों को अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी बच्चों की तारीफ की और उन्हें देश का भविष्य बताया।
विजय हजारे ट्रॉफी में मचाया था कोहराम
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-27 सीजन के पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश मैच में उन्होंने महज 36 गेंदों में शतक ठोक दिया। इसके बाद भी उनका बल्ला रुका नहीं और वैभव ने सिर्फ 84 गेंदों में 190 रन बना डाले। इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 16 चौके और 15 छक्के लगाए।
Read Also:Eyebrow Growth Tips: भौंहें होंगी घनी और काली, ये देसी तेल करेगा कमाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
अंडर-19 वर्ल्ड कप पर है नजर
अब संभावना है कि वैभव सूर्यवंशी विजय हजारे ट्रॉफी के अगले मुकाबलों में नजर न आएं, क्योंकि उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप की तैयारी करनी है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वैभव इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो आने वाले सालों में वह टीम इंडिया के लिए भी खेलते नजर आ सकते हैं।





