Realme 16 Pro+ Price Leak: Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme 16 Pro+ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत लीक हो गई है। यह फोन 6 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च होने वाला है। मशहूर टिप्स्टर पारस गुगलानी ने सोशल मीडिया पर फोन के बॉक्स की तस्वीर शेयर की है, जिस पर ₹43,999 की कीमत छपी हुई है। हालांकि माना जा रहा है कि लॉन्च के समय कंपनी इसे कम कीमत में पेश कर सकती है।
कितनी हो सकती है Realme 16 Pro+ की असली कीमत?
अगर पुराने ट्रेंड की बात करें, तो Realme 15 Pro+ को कंपनी ने ₹39,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। ऐसे में उम्मीद है कि Realme 16 Pro+ की शुरुआती कीमत भी 40 हजार रुपये के आसपास रखी जा सकती है। यानी बॉक्स पर लिखी कीमत MRP हो सकती है, जबकि ऑफर्स के साथ फोन सस्ता मिलेगा।
200MP कैमरा और नया Urban Wild डिजाइन
Realme 16 Pro सीरीज की सबसे बड़ी खासियत है इसका 200MP का दमदार कैमरा। कंपनी इसमें नया Lumacolor Camera दे रही है, जो ग्रुप फोटो, पोर्ट्रेट और लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए शानदार बताया जा रहा है। इसके साथ ही फोन में नया Urban Wild डिजाइन देखने को मिलेगा। यह सीरीज Master Gold, Camellia Pink, Master Gray और Orchid Purple जैसे स्टाइलिश कलर ऑप्शन में आ सकती है।
दमदार डिस्प्ले और नया Snapdragon प्रोसेसर
TENAA सर्टिफिकेशन के मुताबिक, Realme 16 Pro+ में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। यानी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में फोन जबरदस्त रहने वाला है।
Read Also:Eyebrow Growth Tips: भौंहें होंगी घनी और काली, ये देसी तेल करेगा कमाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
7000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग
बैटरी के मामले में भी Realme कोई समझौता नहीं कर रहा। इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 आधारित Realme UI पर चलेगा और कंपनी इसमें 3 साल तक OS अपडेट दे सकती है।





