Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Year Ender 2025: रोहित से कप्तानी छिनने से लेकर गिल के बाहर होने तक, ये रहे सेलेक्टर्स के 10 सबसे विवादित फैसले

By
On:

Year Ender 2025: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए साल 2025 यादगार रहा। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप अपने नाम किए, वहीं IPL में RCB ने सालों बाद खिताब जीता। लेकिन इन खुशियों के बीच सेलेक्टर्स के कई फैसलों ने फैंस को हैरान और नाराज भी किया। कुछ फैसले इतने चौंकाने वाले थे कि पूरे साल चर्चा में बने रहे।

रोहित शर्मा से कप्तानी छीनना और गिल को आगे करना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा को ODI कप्तानी से हटाना सबसे बड़ा झटका रहा। रोहित की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, इसके बावजूद उन्हें हटाकर शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया, जिसे फैंस ने बिल्कुल हजम नहीं किया। यही नहीं, बाद में गिल को टीम से बाहर करना भी सवालों के घेरे में रहा।

चैंपियंस ट्रॉफी में 5 स्पिनर्स और अजीब चयन

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में 5 स्पिनर्स को शामिल करना एक बड़ा जुआ माना गया। अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा—इतने स्पिनर्स देखकर फैंस चौंक गए। हालांकि टीम ने ट्रॉफी जीत ली, लेकिन चयन फिर भी विवादित रहा।
वहीं बुमराह की जगह हर्षित राणा को मौका देना भी कई लोगों को समझ नहीं आया।

टी20 टीम में लगातार उलटफेर

शुभमन गिल को टी20 टीम का उपकप्तान बनाना, जबकि वह पहले टीम से बाहर थे, एक बड़ा विवाद बना। इससे संजू सैमसन को ओपनिंग से हाथ धोना पड़ा।वहीं IPL 2025 में 600+ रन बनाने के बावजूद श्रेयस अय्यर को नजरअंदाज करना भी फैंस को खटक गया। इसके अलावा मोहम्मद शमी को लगातार बाहर रखना भी चयनकर्ताओं की आलोचना की वजह बना।

Read Also:Constipation Home Remedies: कब्ज में आंतों में फंसा मल कैसे निकाले? रात को दूध के साथ पिएं ये चीज, सुबह पेट होगा एकदम साफ

टेस्ट टीम में अस्थिरता और खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी

रोहित और विराट के रिटायरमेंट के बाद टेस्ट टीम में लगातार बदलाव होते रहे। किसी खिलाड़ी को टिकने का मौका नहीं मिला।करुण नायर को एक सीरीज में बाहर करना, जबकि साई सुदर्शन को बनाए रखना, और अभिमन्यु ईश्वरन को डेब्यू का मौका दिए बिना बाहर करना सेलेक्टर्स के सबसे विवादित फैसलों में गिना गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News