Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

महिला संबंधी अपराधों रोकने पुलिस ने स्कूल पहुंचकर किया जागरूक

By
On:

खबरवाणी

महिला संबंधी अपराधों रोकने पुलिस ने स्कूल पहुंचकर किया जागरूक

मुलताई। महिला संबंधी बढ़ते अपराध एवं सायबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को एसडीओपी एसके सिंह, टीआई नरेंद्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक मोनिका पटले द्वारा वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पहुंचकर विशेष मुस्कान अभियान व यातायात जागरुकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया।पुलिस द्वारा नाबालिक बच्चो को वाहन न चलाने, वाहन मे चलाते वक्त हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने एवं यातायात संबंधी जानकारी साझा कर जागरुक किया गया।

वही महिला सबंधी अपराधो के संबंध मे जानकारी देकर छात्र छात्राओ कोगुड टच बैड टच के संबंध में जागरूक किया।

पुलिस ने कहा मोबाइल पर विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करे, ऑनलाइन डेटिंग साइट्स से दूर रहें।
ईमेल आईडी, सोशल मीडिया प्रोफाइल्स, ई वॉलेट्स,नेटबैंकिंग आदि के पासवर्ड मजबूत रखें एवं नियमित अंतराल पर बदलते रहें।
टू-स्टेप वेरिफिकेशन,टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखें। सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग के माध्यम से अपनी निजी जानकारियां छुपाकर रखें एवं प्रोफाइल लॉक रखें। इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स में खराबी आने पर, विश्वसनीय व्यक्ति से अपने सामने रिपेयर कराएं।पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेचने से पूर्व मेमोरी का डाटा वाइप कर फेक्ट्री रिसेट करें, जिससे कोई आपका निजी डाटा रिकवर न कर सके।
ऑनलाइन लॉटरी केबीसी, कैशबैक, जॉब, लोन, बीमा, शॉपिंग ऑफर्स आदि प्रलोभनों से सावधान रहें।वैवाहिक धोखाधड़ी से सावधान रहें। मेट्रोमोनियल साइट्स पर प्रोफाइल में दी गई जानकारियों को विश्वसनीय सूत्रों से सत्यापित कर लें।ऑनलाइन शॉपिंग के लिए मान्यता प्राप्त ई-कॉमर्स वेबसाइट्स एप्स का ही प्रयोग करें।किसी संस्थानकंपनी का कस्टमर केयर संपर्क की जानकारी के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट्स एप्स का प्रयोग करें, गूगल या किसी अन्य सर्च इंजन पर न खोजें।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News