Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नपा ने हटाया नागपुर नाके पर सड़क किनारे का अतिक्रमण 

By
On:

खबरवाणी 

नपा ने हटाया नागपुर नाके पर सड़क किनारे का अतिक्रमण 

मुलताई।नगर में नागपुर नाके पर कुछ लोगो द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखा था,जिससे अधिकांश समय जाम की स्थिति बनी रहती थी। सोमवार को नगर पालिका द्वारा सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाया। सड़क किनारे दुकानदारों और फल विक्रेताओं ने सामान सड़क तक फैला रखा था,अतिक्रमण हटाने के दौरान एक फल विक्रेता ने विरोध में अपने फल सड़क पर फेंक दिए।

गौरतलब है नागपुर नाके पर मुख्य सड़क के किनारे दुकानदार और फल विक्रेता सड़क तक सामान रखकर कारोबार कर रहे थे। जिससे आवागमन प्रभावित होता था।सोमवार को नगरपालिका के उपयंत्री महेश शर्मा के नेतृत्व में नपा कर्मचारियों द्वारा सड़क लगी करीब आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया।जिसका विरोध करते हुए एक फल विक्रेता अपने फल सड़क पर ही फेंक दिए। इससे कुछ देर के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदार को पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए समझाया गया था।जाम की समस्या से लोग परेशान थे महेश शर्मा ने बताया कि नागपुर नाके की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण लगातार जाम लग रहा था। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी। दुकानदारों को पहले भी अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News