खबरवाणी
लूट के प्रयास के मामले के फरार 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार
मुलताई । नगर में करीब 2 माह पहले पुरानी अशोक टाकीज के पास लूट का प्रयास करने वाले 2 फरार इनामी आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। टी आई नरेन्द्रसिहं परिहार ने बताया बीते 26 सितबंर 2025 की रात्रि करीब साढे 12 बजे फरियादी मयंक सोनी पिता संतोष सोनी निवासी गांधी चौक मुलताई अपने दोस्त मानस चंदेल एवं करण पवार के साथ घर की ओर जा रहा था। पुरानी अशोक टाकीज के पास 4 संदिग्ध युवक ज्पूीटर स्कुटी MP48MJ5231 और एक बिना नंबर की एक्सेस स्कुटी पर बैठ कर पीछा कर रहे थे और सराफा दुकान से उनके घर तक उनकी रैकी कर रहे थे। फरियादी एवं उसके साथी द्वारा पुछताछ करने पर एक आरोपी ने राड से हमला करने की कोशिश की जबकि दुसरे ने करन पर कटटा तान दिया शोर मचाने पर मोहल्ले वासी मौके पर पहुचें तो आरोपी एक सफेद स्कुटी छोडकर फरार हो गए।
सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची एवं फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की गई ।
घटना में शामिल 3 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, एवं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। फरार आरोपियों अभिषेक उर्फ पप्पलू एवं उसके साथी सागर उर्फ विक्रम की पतारशी के लिए पुलिस टीम द्वारा जबलपूर में लगातार तलाश की जा रही थी। दोनो आरोपी अत्यंत शातिर थे एवं पुलिस की गतिविधी की जानकारी रखते हुए स्थान बदल लेते थे। बीते 28 नवंबर को साईबर सेल की मदद से दोनो आरोपियों की लोकेशन प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने फुलारा टोल के आगे करीब 1 किमी सिवनी रोड पर छापा मार कार्रवाई की तो दोनो आरोपी पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक उर्फ पप्पलू पिता संजय राजपुत 30 साल निवासी बिलहरी जबलपूर एवं सागर उर्फ विक्रम पिता जीवन सोधिया 27 साल निवासी बेलबाग जबलपूर को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 कटटा , 1जिदां कारतूस एवं 1 लोहे की राड जप्त की है। इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी में टीआई नरेन्द्रसिहं परिहार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक एमएल गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज, आरक्षक प्रिसं अहिरवार, नरेन्द्र कुशवाह, कमलेश डेहरिया, हेमंत मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।





