Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

FIFA World Cup: ईरान ने किया फीफा वर्ल्ड कप ड्रॉ का बहिष्कार, जानिए असली वजह

By
On:

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल ड्रॉ 5 दिसंबर को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में होना है, लेकिन इससे ठीक पहले ईरान ने बड़ा फैसला लेते हुए इस ड्रॉ का बहिष्कार करने का एलान कर दिया है। यह कदम अमेरिका द्वारा ईरानी प्रतिनिधिमंडल को वीजा न देने के कारण उठाया गया है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने इस बात की पुष्टि की है।

वीजा विवाद ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा

ईरानी फुटबॉल फेडरेशन के प्रवक्ता अमीर महदी अलावी ने जानकारी दी कि वीजा संबंधी दिक्कतें सिर्फ खेल तक सीमित नहीं थीं, बल्कि इससे आगे की गंभीर समस्याएं थीं। उन्होंने बताया कि वॉशिंगटन में होने वाले कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को वीजा नहीं मिला। अमेरिका की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

फीफा तक पहुंचा ईरान, पर जवाब बाकी

अलावी ने कहा कि फेडरेशन ने इस मुद्दे को फीफा के पास भी पहुँचाया है ताकि समाधान निकाला जा सके। हालांकि फीफा की ओर से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि अमेरिका ने जून में 12 देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था, जिनमें ईरान भी शामिल है। इसी सूची में हैती भी था, जो हाल ही में विश्व कप के लिए क्वालिफाई हुआ है।

जून में शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होगा और 19 जुलाई तक यह फुटबॉल का महाकुंभ चलेगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 12 ग्रुप में बांटा जाएगा। यह विश्व कप खास इसलिए भी है क्योंकि इसे तीन देश संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं, जिनमें अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको शामिल हैं।

लगातार चौथी बार मैदान में दिखेगा ईरान

ईरान की टीम इस बार भी विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। यह लगातार चौथा मौका होगा जब ईरान फीफा वर्ल्ड कप खेलेगा। कुल मिलाकर यह उसका सातवां विश्व कप होगा। ईरान की टीम एशिया की मजबूत टीमों में से एक मानी जाती है और हर बार की तरह इस बार भी उसके प्रदर्शन पर दुनिया की नजरें रहेंगी।

Read Also:Sunderkand Path:सुंदरकांड पाठ करें और पाएं बजरंगबली की कृपा, जानें शुभ दिन और जरूरी नियम

बहिष्कार से बढ़ी चर्चाएं, अब नजरें फीफा पर

ड्रॉ का बहिष्कार करने के फैसले ने ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को एक बार फिर उजागर कर दिया है। अब दुनिया की नजरें फीफा पर हैं कि वह इस मुद्दे का क्या समाधान निकालता है। ईरान का कहना है कि यह मामला सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि खेल भावना से जुड़ा है और उसे उम्मीद है कि फीफा बीच में आकर रास्ता जरूर निकालेगा।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News