नवंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन ठंडी और सुहानी हवा इस समय घूमने का परफेक्ट मौका देती है। अगर आप भारी सर्दी वाले हिल स्टेशन नहीं जाना चाहते, तो दिल्ली के आसपास 300 किलोमीटर के भीतर कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहाँ परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ एक छोटा-सा ट्रिप प्लान किया जा सकता है। कम दूरी, आसान सफर और शानदार नज़ारे—ये सभी जगहें नवंबर में घूमने के लिए एकदम बेस्ट हैं।
भानगढ़ किला – रोमांच और इतिहास का जबरदस्त कॉम्बो
दिल्ली से सिर्फ 3–4 घंटे की दूरी पर स्थित भानगढ़ फोर्ट राजस्थान के अलवर जिले में है। 17वीं शताब्दी में बना यह ऐतिहासिक किला रोमांच के शौकीनों और इतिहास प्रेमियों के लिए परफेक्ट जगह है। यहां एंट्री टिकट सिर्फ 25 रुपये है। दोस्तों या फैमिली के साथ एक दिन का एडवेंचर ट्रिप बनाना हो तो यह जगह शानदार है।
नीमराना – शाही हवेली में रॉयल वीकेंड
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित नीमराना अपनी शाही हवेलियों और शानदार फोर्ट्स के लिए मशहूर है। नीमराना फोर्ट पैलेस में स्टे करना एक रॉयल एक्सपीरियंस देता है जिसे कपल्स खासतौर पर पसंद करते हैं। यहां से आसपास की पहाड़ियों का नज़ारा बेहद खूबसूरत दिखता है। वीकेंड गेटवे के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट पैकेज है।
आगरा – ताजमहल ही नहीं, बहुत कुछ है देखने लायक
दिल्ली से 4–5 घंटों में पहुंचने वाला आगरा सिर्फ ताजमहल के लिए नहीं, बल्कि अपनी विरासत और स्वादिष्ट खाने के लिए भी मशहूर है। यहां के बाज़ारों में शॉपिंग करें, आगरा का पेठा चखें और ऐतिहासिक स्थलों की सैर करें। कम से कम एक दिन यहां जरूर बिताएं ताकि शहर को आराम से एक्सप्लोर कर सकें।
जयपुर – पिंक सिटी की रंगीन गलियाँ
दिल्ली से ट्रेन पकड़ी जाए तो जयपुर सिर्फ 5 घंटे में पहुंच जाता है। हवा महल, आमेर किला, बापू बाज़ार की शॉपिंग, राजस्थानी थाली—यहां घूमने और खाने-पीने के कई शानदार ऑप्शन्स मिलते हैं। इसकी संस्कृति और विरासत नवंबर में और भी खूबसूरत लगती है।
Read Also:क्या e-Passport आने के बाद पुराना पासपोर्ट बेकार हो जाएगा? विदेश मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट
मथुरा-वृंदावन – भक्ति, स्वाद और शांति
दिल्ली से कुछ ही घंटों की ड्राइव पर मथुरा और वृंदावन दोनों जगहें बहुत लोकप्रिय हैं। वृंदावन मथुरा से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर है। दोनों शहरों में भक्तिमय माहौल, मंदिर दर्शन, स्ट्रीट फूड और शॉपिंग का मज़ा अलग ही है। फैमिली के साथ एक दिन की यात्रा के लिए ये जगहें एकदम सही विकल्प हैं।





