Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Gold Rate Today: एक ही दिन में सोना इतना सस्ता, चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट, जानें आज के रेट

By
On:

Gold Rate Today: भारत में सोना और चांदी के दाम आज यानी 15 नवंबर को तगड़ी गिरावट के साथ खुले. लगातार दो दिन की तेजी के बाद एक बार फिर कीमती धातुओं में मंदी देखने को मिली. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बाजार में बिकवाली बढ़ी, जिसका सीधा असर गोल्ड और सिल्वर रेट पर देखने को मिल रहा है.

सोने के दाम में कितनी गिरावट आई

सोना आज भारी गिरावट के साथ ट्रेड हुआ. 24 कैरेट गोल्ड के 100 ग्राम के रेट में करीब 19,600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जबकि 10 ग्राम सोना लगभग 1,960 रुपये टूटकर 1,25,080 रुपये पर आ गया. 22 कैरेट सोना जो भारत में सबसे ज्यादा खरीदा जाता है, उसके 10 ग्राम के भाव 1,800 रुपये लुढ़ककर 1,14,650 रुपये पर पहुंच गए.

18 कैरेट सोना, जिसे युवा और नए कपल अधिक पसंद करते हैं, उसके दाम भी 1,470 रुपये घटकर 93,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए.

चांदी के रेट में भी बड़ी गिरावट

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी के भाव में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. भारत में 1 किलो चांदी का भाव 4,100 रुपये नीचे आकर 1,69,000 रुपये पर पहुंच गया. विदेशी बाजारों में गिरावट और घरेलू बाजार में सेलिंग प्रेशर की वजह से चांदी सस्ती हुई.

MCX पर सोना-चांदी का हाल

पूरे हफ्ते कीमती धातुओं में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर सोना लगभग 1.24 लाख रुपये के आसपास टिके रहने में कामयाब रहा, जबकि चांदी करीब 1.55 लाख रुपये के स्तर पर बनी रही. हालांकि, हफ्ते के आखिरी दिनों में गिरावट जरूर आई, लेकिन दोनों धातुओं ने सप्ताह को हल्की बढ़त के साथ ही खत्म किया.

Read Also:IND vs SA BCCI ने दी शुभमन गिल की चोट पर बड़ी अपडेट, बताया कब लौटेंगे मैदान में

आने वाले दिनों में क्या हो सकते हैं भाव

बाजार के जानकारों के मुताबिक, सोने-चांदी में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है. अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर इंडेक्स और ब्याज दरों के फैसलों का असर भारतीय बुलियन मार्केट पर देखने को मिलता रहेगा. माना जा रहा है कि शादी-ब्याह के सीजन में एक बार फिर सोने की मांग बढ़ सकती है, जिससे रेट में सुधार देखने को मिल सकता है.

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News