Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

महाराष्ट्र ले जाए जा रहे दो बैल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार भौंरा पुलिस की तत्पर कार्रवाई, वाहन जब्त ,पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

By
On:

खबरवाणी

महाराष्ट्र ले जाए जा रहे दो बैल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

भौंरा पुलिस की तत्पर कार्रवाई, वाहन जब्त ,पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

भौंरा। पुलिस चौकी भौंरा प्रभारी उप निरीक्षक नीरज खरे के नेतृत्व में रविवार को मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में दो बैलों को अवैध रूप से महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रही एक पिकअप वाहन को धार के पास पकड़ा गया। वाहन क्रमांक एमपी 05 जी 8695 में बैलों को बेरहमी से हाथ-पैर बांधकर ठूंस दिया गया था। पुलिस ने मौके से दोनों बैलों को मुक्त कराया, वाहन जब्त किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू मर्सकोले निवासी पाठानदी पाडर एवं इमारत धुर्वे निवासी मलशिवनी पाडर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बैलों को महाराष्ट्र के कत्लखाने में बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। इस पर पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 429 (पशुओं को हानि पहुँचाना या मारना) तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज किया है।
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नीरज खरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप में दो बैलों को बांधकर महाराष्ट्र भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी की और धार के पास वाहन को रोक लिया। उन्होंने कहा कि पशुओं के प्रति किसी भी प्रकार की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक तिलवरिया, आरक्षक धीरज कारे, आरक्षक जयकिशन तथा सैनिक रामभाऊ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की इस मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News